अम्बिकापुर@उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अम्बिकापुर पहुंचे टीएस सिंहदेव का भव्य स्वागत,मां महामाया का किया दर्शन

Share


अम्बिकापुर,30 जून 2023 (घटती-घटना)। उपमुख्यमंत्री बन पहली बार अम्बिकापुर पहुंचे स्वस्थ्यमंत्री टीएस सिंह देव का शहरवासियों ने आधी रात आतिशी स्वागत किया। हर चौक-चौराहे पर जमा समर्थकों आरती उतारी और फूल माला उसे सिंह देव को लाद दिया। देर रात रुक-रुक होती आतिशबाजी से शहर का नजारा दीवाली सा था। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अपने कुल देवी मां महामाया के मन्दिर में में पूजाअर्चना के लिए अम्बिकापुर आये थे। कांग्रेसियों और समर्थकों का हुजूम सरगुज़ा की सीमा पर डटा रहा। तारा बार्डर पर सरगुज़ा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष खेल साय सिंह, सीजीएमएससी अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष शफ़ी अहमद, रेड क्रॉस अध्यक्ष आदित्येश्वर सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, मेयर अजय तिर्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,भवगती राजवाड़े की विन्की बाबा अगुवाई में सरगुजा और सूरजपुर के कार्यकर्ताओं में फूल माला और आरती उतार अभिनंदन किया। यहां से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव काफिले के रूप में निकले। दो सौ से अधिक चार पहिया वाहनों के सरगुजा में प्रवेश के साथ स्वागत का सिलसिला चलता रहा। डाडग़ांव, उदयपुर,लखनपुर, बिलासपुर चौक गांधी चौक में काफिले को रोक कर उत्साहित कार्यकर्ताओ ने टीएस सिंहदेव को फूल मालाओं से लाद दिया। सिंहदेव के काफिले को उदयपुर से राजीव भवन पहुचने में करीब चार घण्टे का समय लगा। उत्साही कार्यकर्ता के आधी रात के बाद भी सडक¸ों पर जमे थे, सिंह देव ने भी उनके जज्बे का सम्मान किया।जहां भी लोग स्वागत के लिए खड़े थे वहां गाड़ी से उतर कर उनसे सम्मान स्वीकार किया। सिंह देव रात 12.30 में राजीव भवन पहुंचे जहां महिलाओं ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर स्वागत किया सिंह देव के स्वागत के लिए राजीव भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
जो कमियां रह गई उसे मिलकर दूर करेंगे
राजीव भवन में पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला है इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार है छाीसगढ़ में हम लोगों ने आम जनों से जो वादे किए हैं उनमें से काफी कुछ पूरा हुआ है जो बचा है उसके लिए सब मिलकर प्रयास करेंगे जिम्मेदारी चाहे 1 दिन की ही क्यों ना हो उसका पालन दृढ़ता और पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए सरगुजा सरगुजा के लिए काफी कुछ सोच रखा था कुछ हो रहे हैं कुछ और होने हैं जिन को लेकर प्रयास किया जाएगा शहर में पेयजल सडक¸ शिक्षा और खेल पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है कानून व्यवस्था की स्थिति मैं सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है उम्मीद है जल्दी ही परिणाम दिखाए देगा। पार्टिनेतृत्व ने सबको साथ लेकर चलने की मंशा व्यक्त की है, पिछली बार भी हम साथ मिलकर लड़े थे इस बार सब साथ हैं परिणाम बेहतर आएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनोन्मुखी होना चाहिए कभी कभी ऐसा देखने को नहीं मिलता है। प्रमुख प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों को चाहिए समय-समय पर जनप्रतिनिधियों से सलाह मशवरा कर जनहित में काम करें जहां ऐसा कमी दिखे उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply