अंबिकापुर,28 जून 2023 (घटती-घटना)। सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरुद्ध महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत पर छाीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक मामले की जांच के लिए आयोग की दो सदस्यों का टीम का गठन किया था। जिसमें नीता विश्वकर्मा एवं अर्चना उपाध्याय को शामिल किया गया था। टीम की दोनों सदस्यों ने बुधवार को केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करीब तीन घंटे तक चला। आयोग के सदस्य नीता विश्वकर्मा ने बताया कि छाीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के निर्देश पर मामले की जांच की गई है। इस दौरान महिला बंदियों से संपूर्ण मामले में पूछताछ की गई। जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष को भेज दिया गया है।
