बैकुण्ठपुर@भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा और सम्मान समारोह में उमड़ा भाजपा सिपाहियों का जनसैलाब

Share

उत्साह और जोश से सराबोर रहा कोरिया भाजपा का सम्मान सम्मेलन

बैकुण्ठपुर,15 जून 2023 (घटती-घटना)। जैसा की सभी जानते हैं की राज्य में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां क्षेत्र में अपनी समस्त सेना की मजबूती और एक जुटता की जोर आजमाइश पर रातों दिन लगे हुए हैं। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आपको बता दें की जहां एक तरफ वर्तमान सरकार के तमाम भ्रष्टाचार की पोल खोल कर आम जन को अवगत करा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने घर परिवार और अपने वोटरों से सीधे तौर पर जुड़कर पार्टी को मजबूती देने का कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्र सहित गांव मोहल्लों तक भाजपा का एक एक कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में रत है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कोरिया द्वारा 14 जून को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मान सम्मेलन का उद्देश्य था की अपने पूरे परिवार को एक जुट होकर दृणता से कार्य करने का संदेश देना और उनके मेहनत का लोहा हर राजनैतिक पार्टियां जान सके इस तर्ज पर तटस्थ भाव से अंतिम लड़ाई तक डटे रहना। आयोजन में कोरिया जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं जनसैलाब भारी उत्साह भरा था जिले का एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखा सम्मान समारोह में आज के सम्मान समारोह में मुख्य रुप से लोकसभा संयोजक योगेश लाम्बा, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, राजेश सिंह, अनिता तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू, पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री श्री सौभाग्यवती सिंह, जिला संवाद प्रमुख बिमलकांत गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल, जिला कार्यालय सहप्रभारी लव कुमार रवि, आई.टी.सेल जिला संयोजक शेख ईरशाद, बैकुण्ठपुर मण्डल अध्यक्ष कुबेर साहू, चरचा मण्डल अध्यक्ष अरुण जायसवाल, पटना मण्डल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, सलका मण्डल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, बचरापोंड़ी मण्डल अध्यक्ष प्यारे साहू, सोनहत मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश्वर रजक, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल साहू, अ.जा. मोर्चा के जिला अध्यक्ष परमोद पासवान, भाजयुमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरशद खान एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू के द्वारा किया गया।
सम्मान के जिस कड़ी में बैकुण्ठपुर मण्डल से द्वारिका प्रसाद गुप्ता, विमल गुप्ता, बिजेन्द्र जायसवाल, मनोज गुप्ता। पटना मंडल से जगदीश साहू, धु्रव नाथ तिवारी, विंध्येश पांडेय। चरचा मण्डल से श्यामनारायण यादव, डॉ. सुधीर मिश्रा, शिवशंकर कौशिक। कुड़ेली मण्डल से अमृतलाल राजवाड़े, समयलाल राजवाड़े, मनीलाल राजवाड़े, पवन सिंह। सोनहत मण्डल से सुभाष जायसवाल, लालमन नेताम, रामकृपाल ठाकुर। बचरापोंड़ी से रामरती पैकरा, अश्वन सिरदार, पिताम्बर यादव। सलका मण्डल से मुसाफिर सिंह, जगदीश सिंह, पंकज दुबे सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं प्रचार प्रसार के लिए सभी मण्डलों में सामाग्री वितरण किया गया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply