Breaking News

रायपुर@राज्य के आठ जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Share


रायपुर, 07 जून 2023 (ए )।
भीषण गर्मी से बेहाल छत्तीसगढ़वासियों को अब रिमझिम फुहारों के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य के जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर (पश्चिम), रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिलों के एक-दो स्थानों में ग्रीष्म लहर की स्थिति बन सकती है। यह चेतावनी आज बुधवार और गुरूवार 08 जून तक के लिए है। यलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में अत्यधिक तापमान रहने तथा हवा में नमी की मात्रा काफी कम रहने की संभावना जताते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल, पर झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार
भीषण गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों को अभी झमाझम बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। हालंाकि मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं, फिर भी इसके केरल तट पर पहंुचने की तिथि को लेकर संशय बना हुआ है।
आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। आने वाले दो दिनों के भीतर यह तेजी से आगे बढ़ेगा और अरब सागर के काफी हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा यह केरल, लक्षद्वीप के काफी निकट पहंुच जाएगा। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से यह बंगाल की खाड़ी में भी तेजी से आगे बढ़ेगा। फिलहाल मानसून पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही इसके केरल तट पर पहंुचने की सटीक पूर्वानुमान जारी कर दिया जाएगा। आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही है। बताया जाता है कि अरब सागर की ओर से घने बादल केरल, लक्ष्यद्वीप की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों और पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र और मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। इस लिहाज से आगामी दिनों में मानसून की रफ्तार संभवतः बढ़ सकती है और जल्द ही मानसून तटीय इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@पीएम जनमन के तहत लाभान्वित हो रहे है΄ पीवीटीजी जनजातिय समुदायबुनियादी सुविधाए΄ पहु΄च रही घर-घर तक

Share बलरामपुर,11 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रधानम΄त्री जनमन योजना के अ΄तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के …

Leave a Reply