Breaking News

रायपुर@सड़क पर गंदगी-धूल का गुबार

Share


अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड पहंुच मार्ग की हालत खराब
रायपुर,05 जून 2023 (ए)।
अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड आने-जाने वाले यात्रियों को इन दिनों धूल फांक कर बस स्टैण्ड पहंुचना पड़ रहा है। पुलिस लाईन से लेकर नेहरूनगर, वीरभद्र नगर, मठपारा और रावणभाठा से लेकर भाठागांव चौक तक धूल के गुबार से सराबोर है। मुख्य मार्ग की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां से दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में इन दिनों पाईप लाइन बिछाने जगह-जगह खोदे गए गड्ढे जहां मुसीबत का सबस बने हुए हैं। तो वहीं पुलिस लाईन ने अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड तक मार्ग चौड़ीकरण, नाली निर्माण, विद्युत पोलों की शिफ्टिंग, पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। परिणामस्वरूप यह मार्ग धूल और गंदगी से पट गया है। बावजूद इसके कोई जिम्मेदारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं दिखते। ऐसा नहीं है कि इस मार्ग का उपयोग केवल आम नागरिक करते हैं, यह अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड पहंुचने का एक मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से अधिकारियों का काफिला भी गुजरता है, बावजूद इसके इस मार्ग की जर्जर स्थिति सुधारने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस मार्ग का उपयोग शहर से बस स्टैण्ड जाने वाले हजारो यात्री, वाहन वाहन करते हैं, यहां तक कि कई यात्री बसें भी इसी मार्ग से आना-जाना करती हैं, बावजूद इसके यह मार्ग उपेक्षा का शिकार हो गया है। पहले मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर इस मार्ग के दर्जनों हरे-भरे पेड़ों को काटा गया। इसके बाद नाली निर्माण के लिए तोड़फोड़ की गई। वर्तमान में विद्युत पोलों की शिफ्टिंग चल रही है। मार्ग चौड़ीकरण का काम भी साथ ही साथ चल रहा है। परिणामस्वरूप इस मार्ग की हालत वर्तमान में दयनीय हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से पैदल चलना भी दुभर हो गया है। वर्तमान में यहां से एक वाहन के गुजरते ही धूल का गुभार ऐसा उठता है कि राहगीर और वाहन चालकों की हालत खराब हो जाती है। इस बात को लेकर अब रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मानसून सिर पर है, सड़क में फैली गंदगी, मिट्टी से जहां धूल का गुबार उड़ रहा है तो वहीं बारिश के आते ही यह कीचड़ में तब्दील हो जाएगा और सीधे लोगों के घरों तक पहंुचेगा।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!