प्रतापपुर@भाजपा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव शामिल हुए प्रतापपुर,जरही मंडल की संयुक्त बैठक में…

Share


शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों से किया सीधी बात….

प्रतापपुर,01 जून 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर एवं जरही के कार्यसमिति की संयुक्त बैठक संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ बैठक के दौरान संभाग प्रभारी ने बूथ अध्यक्षों से सीधे बात कर पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लिया एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
संस्कृतिक भवन प्रतापपुर में आयोजित प्रतापपुर एवं जरही मंडल के संयुक्त कार्यसमिति बैठक में आए अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के चित्र के समक्ष पुष्प धूप दीप अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर एवं जरही अक्षय तिवारी एवं राजकुमार गुप्ता के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल गोयल ने दोनों मंडलों के संगठनात्मक गतिविधि की जानकारी प्रस्तुत करते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के दौरान भाजपा सरकार की उपलçधयों को जन जन तक ले जाने एवं पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बैठक में आए दोनों मंडलों के मंडल पदाधिकारियों शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन के निर्देशानुसार चल रहे कार्यों की जानकारी ली साथ ही बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन को सशक्त करने एवं 2023 की चुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक सक्रियता को मंडल शक्ति केंद्र के साथ मतदान केंद्र रोहतक सक्रिय करने का आवाहन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा 2023 की चुनाव की असली लड़ाई मतदान केंद्रों पर होनी है अब समय कम है सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मंडल से शक्ति केंद्र और मतदान केंद्रों का रूप करें और मतदान केंद्रों पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कसकर तैयार हो जाएं। बैठक के उपरांत मंडल अध्यक्ष जरही राजकुमार गुप्ता ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रतापपुर अवधेश पांडेय ने किया इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा जिला मंत्री अशोक सिंह पूर्व जिला मंत्री प्रेमपाल अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति व्यापार प्रकोष्ठ अंबिका जायसवाल जिला उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा थउलाराम जिला महामंत्री किसान मोर्चा सुनील गुप्ता विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल मंडल प्रभारी श्रीमती शशि सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह प्रफुल्ल गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष सूर्य देव जयसवाल प्रवीण दुबे शिव चरण नापित झरी राम राम रतन गुप्ता मुकेश जुल्फिकार कादरी तायल दशरथ सिंह अशोक कुमार गुप्ता गोपाल शरण सिंह राजनाथ सिंह चंद्रदेव सिंह राजनाथ सिंह बघेल राम लखन सिंह चंद्रिका यादव शिव कुमार यादव आईटी सेल प्रभारी विक्रम नामदेव भाजयुमो अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप संतोष सिंह विश्वजीत सोनी विकास तिवारी अमलेश्वर सिंह विक्रमादित्य गुप्ता पप्पू यादव रोहित मानिकपुरी बादल सूर्या नायक शाम केवल पैकरा विमल नेताम सियाराम जीवन सिंह मरावी जय लाल कपूरचंद सिंह राम लखन सिंह रवि यादव अमर सिंह रामाशंकर टेकाम आलम सिंह हेशाम अली शरद चंद्र द्विवेदी राकेश शुक्ला हिमांशु सिंह एवं जरही मंडल के भाजपा पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बुत अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply