Breaking News

मनेन्द्रगढ़,@भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ व हसदेव मंडल की बैठक

Share

झगड़ाखांड रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुआ संपन्न
मनेन्द्रगढ़,30 मई 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ व हसदेव मंडल की बैठक झगड़ाखांड रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मण्डल स्तर की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष तथा प्रवास प्रभारी अखिलेश सोनी उपस्थित रहे उन्होंने कहा चुनावी बेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। आगामी चुनाव को लेकर मंडल के सभी पदाधिकारी द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं से मंडलवार मंडल अध्यक्षो सहित अन्य मोर्चा से प्रत्यक्ष रूप से रुबरु हुए. पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और सरकार कार्यकर्ता के बलबूते पर बनती और गिरती है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर ही अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकती है। पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें.पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों को जनता के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें। इस बैठक में पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह,लखन लाल श्रीवास्तव,जया कर, अंजू उर्मेलिया,जनार्दन साहू, गोमती द्विवेदी , जमुना पाण्डेय,मुकेश जायसवाल, धर्मेंद पटवा ,प्रतिमा पटवा, पुर्व् महापौर डमरु बेहरा, जिला महामंत्री रामलखन सिंह , वीरेंद्र सिंह राणा विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल व हसदैव मंडल के मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित दोनो मंडल के महामंत्रीगण मृत्युंजय मुखर्जी, महेंद्रपाल, विवेक अग्रवाल एवं सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, व प्रकोष्ठ के सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ केंद्रों के अध्यक्ष एवं सचिव एवं भा ज पा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!