बैकुण्ठपुर@भूपेश सरकार के संरक्षण में भष्ट्राचार का खेल चल रहा है:ओपी चौधरी

Share

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व आईएएस ओ पी चौधरी बैकुंठपुर में बने गुरूजी,बच्चों को दिए कामयाबी के टिप्स
  • पार्टी कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस की भष्ट्र सरकार को उखाड़ फेंकेगे
  • कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेन्द्र तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर बैकुंठपूर में किया ओ पी चौधरी का स्वागत

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर,30 मई 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेलोसिटी एवं कोरिया सर्व विकास समिति के तत्वाधान में करियर मार्गदर्शन, परामर्श एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होटल गंगा श्री में किया गया। पूर्व आईएएस अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री ओ पी चौधरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेन्द्र तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर ओ पी चौधरी को सम्मानित किया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, जिला सह कार्यालय प्रभारी लव रवि, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, प्यारे साहू, गोपाल राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, अवधबिहारी जायसवाल, जगदीश साहू, डॉ.राकेश शर्मा, रामप्रताप मराबी, रामचन्द्र राजवाड़े,सुभाष साहू, शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, मनोज साहू, हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, मनोज सोनी, रवि त्रिपाठी, प्रताप सिंह, संगीता गुप्ता, दीपा विश्वकर्मा, सोनालाल राजवाड़े, शेख ईरशाद, संतोष राजवाड़े, शिवम सागर, सत्यम गुप्ता, कमलेश राजवाड़े, रवि सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
श्री चौधरी ने बच्चों को सफलता के मंत्र दिए। सभी छात्र छात्राएं ने मंत्रमुग्ध होकर ओ.पी. सर को सुना, सर ने सभी बच्चों से बारी बारी से बात की और बच्चों की उत्सुकता भरे सभी सवालों का बखूबी जवाब दिया। सर की ओर से दिए गए टिप्स के बाद छात्र छात्राएं ना केवल प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं, बल्कि संस्थान के शिक्षक भी उनके द्वारा दी गई सीख से नई ऊर्जा से भर गए हैं। सर की ओर से मिली टिप्स के बाद छात्र छात्राएं बेहद खुश और प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं. छात्र छात्राओं का कहना है कि सर की तरफ से जो बातें उन्हें बताई,कहीं गई हैं, उससे उनको ऐसा लगता है कि अपने जीवन में अगर वाकई में उन बातों को अपनाएं तो उन्हें कामयाबी ज़रूर मिलेगी।

ओ पी चौधरी को इको फ्रेंडली गुलदस्ता भेंट किया गया
कार्यक्रम में कोरिया बालग्रह के बच्चों ने मुख्य अतिथि ओ पी चौधरी को इको फ्रेंडली गुलदस्ता भेंट किया, सभी मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान होटल गंगाश्री सैकड़ों बच्चों से खचाखच भरा रहा। कोरिया सर्व विकास समिति एवं वेलोसिटी एजुकेशन के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्री चौधरी का अभिवादन किया गया साथ ही उनसे पुनः बैकुंठपुर पधारने के लिए आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजन संस्था वेलोसिटी एजुकेशन ने ओपी चौधरी सहित समस्त अतिथियों, अभिभावकों व बच्चों का आभार जताया और भविष्य में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के विकास पर छात्र छात्राओं के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
पूर्व कलेक्टर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी कोरिया प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए
पूर्व कलेक्टर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, कमलेश यादव, महामंत्री विनोद साहू, पंकज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप अपना स्थान बनाया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में कई ऐतिहासिक फैसले भी लिए है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का नाम माफियागढ़ घोषित करना चाहिए
ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार बनने के बाद से प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार, उद्योग जैसे तमाम जरूरी मूलभूत काम ठप है, छत्तीसगढ़ में दिनो-दिन डकैती, लूट-हत्या जैसी अनेक अपराध बढ रहा है साथ ही दूसरी ओर रेत माफिया,कोयला माफिया, शराब माफिया, ट्रांस्फर माफिया, गोठान माफिया एवं भू माफियाओं का हौसला बुलंद है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल हो रही है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छाीसगढ़ का नाम माफियागढ़ घोषित करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री श्री चौधरी ने कहा कि, भूपेश सरकार एटीएम के रूप में कार्य कर रही है, छत्तीसगढ़ का पैसा अपने-अपने ढाई-ढाई साल के सरकार को बचाने के लिए गांधी परिवार को पैसा पहंुचा रही है। कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है आने वाले समय में आम जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस की भष्ट्र सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश में नए-नए घोटाले का उजागर हो रहा है इससे स्पष्ट होता है कि, प्रदेश भूपेश सरकार के संरक्षण में भष्ट्राचार का खेल चल रहा है और प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा है।

ओपी चौधरी के कोरिया आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप ने सैकडो कार्यकर्ता के साथ किया भव्य स्वागत बैकुंठपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ,पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी का कोरिया जिला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल स्वयं रेलवे स्टेशन में उनका स्वागत किये साथ में भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, भाजयुमो जिलाअध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह युवा मोर्चा प्रदेश कार्यस्मिति सदस्य सतेंद्र रजवाड़े, भाजपा मिडिया प्रभारी तीरथ रजवाड़े जनपद सद्स्य श्री राम चंद्र रजवाड़े, भाजयुमो के महामंत्री कुनाल जयसवाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष कमलेश रजवाड़े, उमाशंकर बंटी, स्चिदा नंददुबे, जिला भाजपा मंत्री रमेश तिवारी, तरुण पैकरा, सोनहत मंडल अध्यक्ष सुरेश रजवाड़े, चरचा मंडल अध्यक्ष श्री राम दुबे, रोशन रजवाड़े, राजेश यादव, मनोज सोनवानी, सरजू देवागन, संतोष यादव, गणेश यादव, शरद कुमार सिंह, रोशन विश्वकर्मा, पंकज कुमार दुबे, गोलू गुप्ता, अजय कुरे भारी संख्या में युवा मोर्चा के साथी जन उपस्थित रहे। ओपी चौधरी बैकुंठपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आए हैं। उन्हें शहर की एक शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित करियर मार्गदर्शन, परामर्श एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में बतौर अतिथि सामिल होना है। यह आयोजन वेलोसिटी एजुकेशन द्वारा कोरिया सर्व विकास समिति के सहयोग से कराया जा रहा है। इस आयोजन के बाद श्री चौधरी लगभग 3 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply