अंबिकापुर@नौपता के तीसरे दीन तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

Share


अंबिकापुर,26 मई 2023 (घटती-घटना)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ने मौसम का मिजाज बदल दिया। नौतपा के प्रारंभ से ही बादलों के बीच हवा चल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे नौतपा के तेवर तीसरे दिन ही ठंडे पड़ गए। नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में समान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार की दोपहर में आसमान में बादल सक्रिय हुए और रूक-रूक कर झमाझम बारिश हुई। दोपहर दो बजे के बाद रूक-रूक कर तेज आंधी के साथ बारिश देर शाम तक होती रही। झमाझम बारिश होने से मौसम पूरी तरह ठंड हो गया है। पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी एवं तापमान औसत 40 डिग्री के आसपास स्थिर हो जाने से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। लोगों का अंदेशा था कि 25 तारीख से शुरू हो रहे नौतपा में तापमान अपने चरम सीमा पर रहेगा। लेकिन नौतपा के पहले दिन से ही लोगों को सूर्य की तपिश से राहत मिली है। मौसम विज्ञानी के अनुसार आसमान में बादल सक्रिय रहने की एक दो दिनों तक और बताई जा रही है। इसके बाद भीषण गर्मी की संभावना मौसम विज्ञाग द्वारा की गई है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का खलल पडऩे के कारण तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं देखी गई है। अपै्रल व मई महीने में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच ही बनी रही। पिछले वर्ष भी नौतपा में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के आस पास ही बना हुआ था।सरगुजा कृषि मौसम विज्ञान के अनुसार मई महीने में बारिश होने से फलदार व सजी के फसलों को फायदा मिलेगा। भीषण गर्मी में फसलों को पानी की अत्यधीक आवश्यकता पड़ती है। वहीं आम, लीची को पकने के लिए गर्मी का पानी जरूरी होता है। इस बारिश के कारण फल जल्द पककर तैयार होते हैं।
चलती ऑटो पर गिरा विशाल पेड़
शनिवार की दोपर से अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान शाम को शहर के संजय पार्क के पास चलती ऑटो पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ ऑटो पर गिरने से चालक उसके नीचे दब गया। इससे चालक की जान आफत में पड़ गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भरकम पेड़ होने के कारण वहां मौजुद लोग और एसडीआरएफ की टीम हिला भी नहीं सके। इसके बाद क्रेन को बुलाया गया। करीब आधे घंटे के बाद वहां पहुंची क्रेन के लिए पुलिस ने जाम लगी सडक¸ पर रास्ता बनवा दिया था जिससे तत्काल क्रेन घटनास्थल पर पहुंची और फिर आटो पर गिरे पेड़ को हटाकर आटो पीछे करके कड़ी मशक्कत के बाद उसमें दबे चालक को निकाला गया और आनन-फानन में उसे 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय ऑटो में चालक के परिजन ही बैठे थे गनीमत रही की इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई। वहीं तेज आंधी पानी में शहर सहित अन्य इलाकों में पड़ गिरने की खबर है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply