कोरिया/एमसीबी@गौठानों में गौ वंश का नहीं कोई नामो निशान,समूह की महिलाओं को महीनों से नहीं मिला मेहनताना:भाजपा

Share

गौठान के नाम पर भूपेश सरकार ने किया बड़ा घोटाला:सौभाग्यवती सिंह
चलबो गौठान-खोलबो पोल महा अभियान अंतर्गत जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व भाजपाई पहुंचे जिले के गौठानों तक
गोबर खरीदी के नाम पर भोले भाले ग्रामीण ठगा महसूस कर रहे,छत्तीसगढ़ में लालू के चारे से भी बड़ा घोटाला गौठान
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने खड़गवां ब्लॉक का तो जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बचरापोड़ी गौठानों का दौरा किया शुरू

रवि सिंह –
कोरिया/एमसीबी,23 मई 2023 (घटती-घटना)।
कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही जिस योजना को सबसे पहले प्राथमिकता दी और लागू किया उसी योजना पर विपक्षी पार्टी भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, पूरे प्रदेश में भाजपा गौठानो का निरीक्षण कर उसके भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रही है, हर घोटालों में प्रदेश स्तर पर जारी हुए निर्देशों के तहत भाजपाई पहुंच रहे हैं और कमियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर के वर्तमान सरकार के गौठान योजना को सबसे बड़ा भ्रष्टाचार योजना बता रहे, इसी कड़ी में अविभाजित कोरिया के तीनों विधानसभा में गौठानों में भाजपाई पहुंचकर का निरीक्षण कर रहे हैं कहीं पर भाजपाइयों को सफलता मिल रही है तो कहीं भाजपाइयों के खिलाफ शिकायत भी हो रही है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना गौठान को लेकर इन दिनों पूरे प्रदेश में सियासत गर्म चल रही हैं जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव की रणभूमि सज रही है और चुनावी बिगुल भी बज रहा है ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी दोबारा प्रदेश के सता में अपना कब्जा बनाने के लिए प्रदेश की जनता को अनेक योजनाओं और जनहितेसी कार्यों को लेकर अपनी ताल ठोक रही हैं वहीं दूसरी ओर विपक्ष में बैठे भारतीय जनता पार्टी खोई हुई सता वापस लाने के लिए हर एक स्तर पर भूपेश बघेल सरकार की नाकामियों को प्रदेश की जनता के सामने लाने का बीड़ा उठा ली हैं।


चलबो गौठान-खोलबो पोल कार्यक्रम की जानकारी भूपेश बघेल जैसे हुई वैसे ही सभी गौठान में अधिकारी व कर्मचारियों की डियूटी लगा दिए
जिले में भारतीय जनता पार्टी के चलबो गौठान खलबो पोल महा अभियान प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में बचरापोड़ी मंडल के ग्राम टेडमा, गेजी, तोलगा, बडे कलुआ, मुगुम, बारी गौठानों का निरीक्षण करने भाजपाई पहुचे थे जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं का चलबो गौठान-खोलबो पोल कार्यक्रम की जानकारी भूपेश बघेल को हुआ और उन्हांने ने सभी गौठान में अधिकारी व कर्मचारियों का डिप्टी लगा दिए एवं मजदूर लगाकर लीपा-पोती का करवाने में लग गए है इससे स्पष्ट होता है कि, भूपेश सरकार करोड़ों रूपए का भष्ट्राचार कर क्षेत्र के विकास कार्य में बाधा पहुँचाया है। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार गौठान को भष्ट्राचार का अड्डा बना रखा है, प्रदेश सरकार ग्राम पंचायत के सरपंचो एवं ग्रामीणों का शोषण कर रही है, साथ ही महिला स्व सहायता समूहों को कार्य का भुगतान, निर्माण कार्यो सहित अपने वायदे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हो रही है ज्यादातर गौठानों में मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था नही, गौठानों में ताला लटका है।
सिर्फ और सिर्फ गौठानों में भष्टाचार का पूरा खेला हुआ,वहा नियुक्त कर्मचारी डर से कुछ बोल नहीं पा रहे
रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष जिला कोरिया ने चलो गौठान, खोलबो पोल के तहत गौठान आमानाला, गोकुल नगर, छोटी बाजार का निरक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह निरक्षण के दौरान बताया की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रत्येक गौठानो में चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत गौठान में पहुंच कर ग्रामीण जनता के साथ कई बिंदूओ पर गौठान की पोल खोल रहे है। केंद्र के पैसा का कन्वर्जन कर गौठान जैसे विफल योजना में भरपूर पैसा का भष्टाचार कर एक एक गौठान में 19 लाख लाख रुपए खर्च किया गया है और जब ग्रामीण जनता के सामने पोल खोला गया तो ना काम धरातल पर है और न ही गायो के लिए चारा, पानी कुछ भी नही है। सिर्फ और सिर्फ गौठानों में भष्टाचार का पूरा खेला हुआ है। वहा नियुक्त कर्मचारी डर से कुछ बोल नहीं पा रहे है।
आबंटित कर सरपंचो एवं सचिवों को डरा-धमका कर गौठान के नाम पर करोड़ो रूपए का भष्ट्राचार किया गया
सरगुजा संभागीय संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार हजारो करोड़ रूपये का बजट गौठान योजना के लिए आबंटित कर सरपंचो एवं सचिवों को डरा-धमका कर गौठान के नाम पर करोड़ो रूपए का भष्ट्राचार किया गया है जिससे ग्राम का विकास कार्य ठप पड़ा है, श्री तिवारी ने कहा कि, एक तरफ गांवो के साथ अन्याय हुआ वही दूसरी तरफ गौठान और गोबर खरीद के नाम पर आबंटित करोड़ो का बंटर बांट कर लिया गया। गौठानों के दौरा करने के दौरान गौठान में न तो गाय है न ही गोबर खरीद कर कंपोस्ट खाद बनाने जैसी कोई कार्य नजर आया कांग्रेस सरकार हर स्तर पर भष्ट्राचार करने का नया रिकार्ड बना रहा है, आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगें।
प्रत्येक गौठानों पर निरक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरे प्रदेश भर में भूपेश सरकार के सबसे बड़ी योजना गौठान का हकिकत जानने के लिए मण्डल स्तर के प्रत्येक गौठानों पर निरक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जहां 20 मई से प्रभारियों का भाजपा के चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत गौठानो में पहुंच कर आईना दिखा कर कांग्रेस सरकार के योजना की पोल खोल कर इस योजना में भष्ट्राचार का बड़ा आरोप लगा रहे है, इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के निर्देश पर सोनहत मण्डल की प्रभारी बैकुंठपुर जपं अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह खुसरो आज सोनहत के गौठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में पहुंची। अब बीजेपी ने गौठान जाने और वहां की असल सच्चाई सामने लाने का फैसला किया है, पिछले कई महीनों से सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेसी नेता गोठान की तारीफ करते पाए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आधे से ज्यादा गौठानों में गाय नहीं है।
गोठान में मनरेगा, डीएमएफ, रुर्बन,14 वां 15 वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया है
बैकुण्ठपुर जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती ने बताया कि आज सोनहत के कटगोड़ी, घुघरा पुसला, कुसहा, बोड़ार, ओदारी, भैसवार, रजौली के गोठान का भाजपा पदाधिकारियों के निरक्षण किया और कहा की पिछले साढ़े चार साल में घोटालों की वजह से भूपेल बघेल सरकार में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं, गोठान निर्माण में अधिकांश तौर पर केंद्र सरकार की योजनाओं की राशि खर्च की गई है. गोठान में मनरेगा, डीएमएफ, रुर्बन,14 वां 15 वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया है, वास्तव में सरकार ने शासकीय पैसे का गौठान माडल बताकर बड़ा भष्ट्राचार किया है, अधिकांश गौठान में पानी नहीं है जबकि लाखों के बोरिंग कराये गए हैं. गौठानो में निर्मित कम्पोस्ट खाद निम्न स्तर के है जिसमें गोबर की मात्रा नहीं के बराबर है तथा रेत व मिट्टी की मात्रा अधिक है, समूह की महिलाओं ने बताया कि खाद् की राशि का भुगतान भी नहीं मिला है, ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा गोबर की ब्रिक्री की गई है लेकिन सालों से उसका भुगतान नहीं हुआ है, भ्रमण के दौरान कई गौठाने तालाबंद मिले जहां न कोई मवेशी था न कोई मजदूर गौठानो में सरकार के योजना मूताबिक रखरखाव हेतु प्रति माह दस हजार की राशि भेजी जाती है लेकिन गौठानो में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला जिन गौठानो को भूपेश सरकार ने भारी भरकम राशि खर्च कर बनवाया और छाीसगढ़ माडल बताया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply