Breaking News

अंबिकापुर@भीषण गर्मी में पानी की समस्या,भाजपा पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share


अंबिकापुर,22 मई 2023 (घटती-घटना)। वार्ड नंबर 31 शीतला वार्ड के पार्षद मधुसुदन शुक्ला ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पानी की समस्या से अवगत कराया है। उनहोंने पत्र के मामध्यम से बताया है कि अमृत मिशन जल आवर्धन के 106 करोड़ के कार्य के बाद भी शहरवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर के मध्य में स्थित वार्डों में मात्र 10 से 15 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि शहर के बिशुनपुर, मोमिनपुरा में 2 से 3 घंटे पर्याप्त पानी मिल रहे हैं। वहीं शहर के दर्रीपारा, भाथुपारा, ब्रम्हपारा, शीतला वार्ड, नेहरू वार्ड, मंगल पाण्डेय वार्ड, नमनाकला, केदारपुर, शिवधारी कालोनी, साीपारा वार्ड में आए दिन पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। दिनों दिन पानी को लेकर स्थिति खराब होते जा रही है। ग्रीष्म ऋतु में पानी की अधिक आवश्यकता पडती है। आमजनों को अमृत मिशन जल आवर्धन कार्य से पानी की समस्या से छुटकारा मिलन की उम्मीद थी, परन्तु शहरवासियों को इसके बाद भी निराशा हाथ लगी। अमृत मिशन जल आवर्धन योजना वर्ष 2035 तक 2.50 लाख जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। परन्तु नगर पालिक निगम की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार व भेदभाव पूर्ण रवैये के कारण योजना सफेद हाथी बनकर रह गई है। योजना अभी पूरी भी नहीं हुई और फेल हो गई। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल अम्बिकापुर यह मांग करती है कि अमृत मिशन जल आवर्धन की वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कराकर उसकी तकनीकी कमियों को दूर करते हुए शहरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने का कष्ट करें। यदि एक सप्ताह के भीतर पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल अम्बिकापुर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर का घेराव कर प्रदर्श करेंगी।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!