अंबिकापुर,@सडक¸ दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Share

अंबिकापुर, 21 मई 2023 (घटती-घटना)। पति व बेटों के साथ रिवां से जड़ी-बुटी बेचने आई महिला की सडक¸ दुर्घटना में मौत हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करायागया था। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय कमली बाई पति ज्ञान सिंह उम्र 40 वर्ष रिवां एमपी की रहने वाली थी। वह अपने पति व बेटों के साथ सीतापुर क्षेत्र में जड़ी बुटी बेचने आई थी। ये सभी घुम-घुम कर जड़ी बुटी बेचते थे। 20 मई को कमली बाई अपने बेटे अर्जुन के साथ बाइक से पत्थलगांव की ओर गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। प्रतापगढ़ के पास पुलिया के पास मेन रोड में अनियंत्रित हो जाने से दोनों सडक¸ पर गिर गए और घायल हो गए। दुर्घटना में महिला को गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply