Breaking News

खड़गवां@खड़गवां विकास खंड में नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य बिना आर एम सी प्लांट के घटिया और गुणवाा विहीन हो रहा है?

Share

  • और इसका लोकार्पण भी किया जा रहा है जबकि क्षेत्र में निर्माण हुए सभी पुल बिना आर एम सी प्लांट के निर्माण कार्य हुए हैं
  • उसके बाद भी इनके गुणवाा और मापदंड की अनदेखी कर अधिकारियों के द्वारा पुल का लोकार्पण भी करा दिया जा रहा है ?
  • राजेन्द्र शर्मा –
    खड़गवां,१6 मई 2023 (घटती-घटना)। शिकायत के बाद भी बिना आर एम सी प्लांट के करोड़ों रुपए के लागत का उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार और छाीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अंबिकापुर उप संभाग मनेंद्रगढ़ के अधिकारियों के द्वारा आपसी साठ गांठ से धड़ल्ले से पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है?
    खड़गवां क्षेत्र में कई पुल का गुणवाा विहीन निर्माण कार्य गुणवाा विहीन सामाग्री का उपयोग कर किया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा मनमाने तरीके से धड़ल्ले से किया जा रहा है?
    खड़गवां क्षेत्र में जितने भी उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग सेतु निगम संभाग अंबिकापुर उप संभाग मनेंद्रगढ के अधिकारीओ के द्वारा कराया जा रहा है वो लोक निर्माण सेतु संभाग अंबिकापुर उप संभाग मनेंद्रगढ़ के अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है?
    इस करोड़ों रुपए की लागत का पुल बिना आर एम सी प्लांट के निमिा किया जा रहा है क्या इसकी गुणवाा पर प्रश्नचिन्ह नहीं लग रहा है। क्या भविष्य में किसी प्रकार की कोई जनमाल की हानि हुई तो क्या ठेकेदार या विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे?
    क्या इस करोड़ों के लागत के पुल निर्माण कार्य की मलिटी बिना आर एम सी प्लांट के निर्माण कार्य को कैसे कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी इस पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है?
    इस खड़गवां क्षेत्र में बन रहे और बन चुके उच्चस्तरीय पुलो की लागत करोड़ों रुपए होने के बाद भी इनके गुणवाा और मापदंड को ठेकेदार
    के द्वारा बिना आर एम सी प्लांट के निर्माण कार्य किया गया है और किया जा रहा है जबकि शासन के सारे नियम शर्तों का पालन करने का अनुबंध ठेकेदार के द्वारा किया जाता हैं उसके बाद ही विभाग के द्वारा निर्माण कार्य का आदेश दिया जाता हैं?
    क्या लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अंबिकापुर के एवं उप संभाग मनेंद्रगढ़ के अधिकारियों को पता नहीं था कि आर एम सी प्लांट के बिना उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य नहीं किया जाना है?
    क्या जो नियम शर्तें शासन के द्वारा तय किया गया था उसके तहत उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है क्या ?
    देवाडाड से पेंडरी व्हाया मंगोरा से जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत मंगोरा में बुधरा नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य सकडा जरौधा से पोंड़ीडीह सड़क पर बरदर जलाशय के वेस्ट वियर के ऊपर पुल निर्माण कार्य एवं खड़गवां विकास खंड में अन्य पुल निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग सेतु निगम विभाग संभाग अंबिकापुर उपसंभाग मनेंद्रगढ़ के द्वारा नियम शर्तों को दरकिनार कर ठेकेदार के द्वारा विभाग के अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन पुल में बिना आर एम सी प्लांट के निर्माण कार्य को किया जा रहा है जो एक गंभीर जाच का विषय है? जो निर्माणाधीन पुल पर कई तरह के गुणवाा पर सवाल खड़ा कर रहा है ?
    करोड़ों रुपए की लागत का उच्च स्तरीय पुल लोक निर्माण सेतु विभाग के नियम शर्तों एवं मापदंडो के बिना पुल का निर्माण कार्य कैसे करा दिया जा रहा है ये सेतु संभाग अंबिकापुर उप संभाग मनेंद्रगढ़ पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है?
    इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य में जो गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है वह गिट्टी मलिटी कंट्रोल के एवं पुल निर्माण कार्य किए जाने के भी गुणवाा विहीन है एवं पुल निर्माण में जो कांक्रीट बिना आर एम सी प्लांट के तैयार किया जा रहा है उसे कैसे मलिटी कंट्रोल के द्वारा पास कर दिया गया होगा जबकि इस पुल निर्माण कार्य की जांच करने रायपुर कि टीम भी आई थी क्या उन्हें पुल निर्माण स्थल पर आर एम सी प्लांट नहीं दिखाई दिया इस करोड़ों की लागत का पुल निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों की लम्बी पहुंच होने के कारण किसी प्रकार की कोई कार्य वाही का ना होना कई शंकाओं को जन्म देता है जब इस पुल निर्माण कार्य में जिस प्लांट और मशीनों से सामाग्री को तैयार कर गुणवाा और मापदंड पर निर्माण कार्य किया जाना है उसका उपयोग ही नहीं किया जा रहा है। तो उसकी गुणवाा कितनी होगी ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है?
    ये क्षेत्र में हों रहे पुल निर्माण कार्य लोक निर्माण सेतु विभाग के अधिकारियों के आंखों के सामने बिना आर एम सी प्लांट के उच्च स्तरीय पुलो का निर्माण कार्य धड़ल्ले से ठेकेदारों के द्वारा कराया जा रहा है। इस तरह के निर्माण कार्य से उच्च स्तरीय पुल की गुणवाा क्या होगी ये बुद्ध जीवों के द्वारा सोचा और समझा जा सकता है कि कितनी गुणवाा से करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे निर्माण कार्य कितने गुणवाा युक्त हो रहे हैं।
    इस पुल निर्माण कार्य में गुणवाा विहीन 20 एम एम गिट्टी की जगह 25 एवं 30 एम एम गिट्टी का उपयोग जो किया गया है उस गिट्टी का उपयोग पुल निर्माण कार्य में नहीं किया जाना है मगर अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से कार्य पूर्ण किए कई पुलों का निर्धारित दिनांक समाप्त होने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा मनमाने ढंग से पुल निर्माण कार्य घटिया सामाग्री का उपयोग कर कंक्रीट कार्य किया जा रहा है।
    *करोड़ों की लागत के पुल का निर्माण कार्य बिना आर एम सी ( रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट किया जा रहा है और सीमेंट कांक्रीट का निर्माण कार्य इस भीषण गर्मी में जब की दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी कांक्रीट कार्य किया जा रहा है जबकि सीमेंट कांक्रीट का निर्माण कार्य उच्च तापमान पर नहीं किया जाना है इस निर्माण कार्य को एक निर्धारित तापमान पर किया जाना है जो विभागीय अधिकारियों एवं राज्य स्तर से आई उच्च अधिकारियों की टीम के सामने सारे नियम शर्तों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
    क्या सही निर्माण कार्य हों रहा है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदार के साथ उच्च स्तरीय अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है।
    इस संबंध में लोक निर्माण सेतु निगम विभाग के कार्य पालन अभियंता ने इस पुल निर्माण कार्य में आर सी सी कंक्रीट निर्माण कार्य में आर एम सी प्लांट के बिना पुल का निर्माण कार्य नहीं किया जाना है ये सेतु संभाग अंबिकापुर के कार्य पालन अभियंता के द्वारा कहा जा रहा है।
    इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के साइड इंजिनियर जी आर कवर ने कहा कि पुल निर्माण कार्य में आर एम सी प्लांट के बिना कंक्रीट कार्य किया जा सकता है।
    अब सवाल ये उठता है कि इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में विभागीय कार्य पालन अभियंता ने कहा कि बिना आर एम सी प्लांट के पुल निर्माण कार्य में कंक्रीट का कार्य नहीं किया जा सकता है ठेकेदार को निर्माण कार्य प्रारंभ से पहले आर एम सी प्लांट लगा कर ही कार्य करना है और एक तरफ पुल निर्माण कार्य के साइड इंजिनियर जी आर कवर कह रहे हैं कि बिना आर एम सी प्लांट के निर्माण कार्य किया जा सकता है अब सवाल उठता है कि इस निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही में उच्च अधिकारी के द्वारा दिए गए जानकारी को माने या साइड इंजिनियर जी आर कवर के द्वारा दी गई जानकारी को माने?
    विभागीय एस डी ओ फोन नहीं उठाते हैं जिसके कारण पुल निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है।

Share

Check Also

कोरिया@ जनसमस्या निवारण शिविर मे΄ 135 आवेदन प्राप्त,37 आवेदन का स्थल पर निराकरण

Share @ विधायक भईयालाल राजवाड़े ने चौपाल लगाकर लोगो की समस्याए΄ सुनीस΄ब΄धित अधिकारियो΄ को ल΄बित …

Leave a Reply