कोरबा@टारेंटयुला मकड़ी के डंक से बेहोशहुई महिला की जा सकती थी जान

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा,02 मई 2023 (घटती-घटना)।
    घरों की छत और दीवारों पर अक्सर हम जाले लगे देखते हैं। कई में छोटी-छोटी या बड़ी मकडि़यां होती हैं। कई बार हम जालों को साफ तो कर देते हैं पर कई बार इन मकडि़यों पर ध्यान नहीं देते जो कभी कभी जानलेवा भी हो सकती हैं। कोरबा में ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक मकड़ी के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने महिला को काटने वाली मकड़ी का नाम टारेंटयुला बताया है कहा कि, इसके काटने से जान भी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, पाली निवासी हेमा यादव पत्नी रविकांत यादव मंगलवार सुबह घर में बर्तन साफ कर रही थी इसी दौरान उसके पैर पर मकड़ी ने काट लिया। थोड़ी देर बाद बर्तन धोकर महिला कमरे में चली गई, लेकिन उसके पैर में काफी तेज दर्द होने लगा इस पर उसने पति को सारी बात बताई। रविकांत वहां पहुंचा तो देखा कि वह मकड़ी सामान्य से काफी बड़ी थी। इस पर उसने मकड़ी की फोटो खींच ली। फिर कमरे में पहुंचा तो देखा कि हेमा बेहोश हो चुकी थी। इस पर उसे तत्काल ही जिला अस्पताल ले गए। मेडिसिन विभाग के एमडी ने चंद्रकांत भास्कर ने बताया कि, सर्प और दूसरे जहरीले जंतु के काटने पर हम एंटी स्नेक वेनम का उपयोग करते हैं, लेकिन यह मामला जहरीली मकड़ी के काटने का है। इसलिए इस मामले में सिंप्टोमेटिक ट्रीटमेंट किया जा रहा है। समय रहते इलाज नहीं कराने पर जान भी जा सकती थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति रविकांत यादव ने मकड़ी की फोटो दिखाई है वह मकड़ी टारेंटयुला है और काफी जहरीली होती है। उन्होंने कहा कि, बदलते मौसम में इस तरह की मकडि़यों और जीवों से सावधान रहने की जरूरत है। टारेंटयुला मकड़ी की एक प्रजाति है ढ्ढ बताया जा रहा है कि यह सामान्य मकड़ी से बड़ी होती है। इसके पैर लंबे और रेशेदार होते हैं। सामान्यतः यह मकड़ी जंगल में मिलती है। भारत में इसके मिलने की संभावना काफी कम है। यह छोटे कीटों को खाती है। यह मकड़ी जाल नहीं बनाती, बल्कि बचाव के लिए लार छोड़ती है। इसकी लार इतनी जहरीली है कि शरीर को सुन्न कर देती है और गलाने की क्षमता रखती है।

Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply