कोरबा,@जिले के समस्त थाना/चौकी में फरार वारंटियों के लिए चलाया गया विशेष अभियान

Share

कोरबा, 22 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण से प्राप्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुडि़या और एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में दिनांक 17/04/2023 से 19/04/2023 तक जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने बीट अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए समंस,जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट,स्थाई वारंट,की तामिली के लिए 03 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में समंस तमिल-465,जमानती वारंट तमिल-236 , गिरफ्तारी वारंट तमिल-132 , स्थाई वारंट तमिल-05 वारंटियों को पकड़ा गया वारंटीओं को उनके सकुनत से हिरासत में लिया गया। सभी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply