बैकुण्ठपुर@छत्तीसगढ़ बन रहा जिहाद गढ़: शारदा गुप्ता

Share

युवा मोर्चा भाजपा युवा मोर्चा कोरिया ने फूंका गृहमंत्री का पुतला

बैकुण्ठपुर 12 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया जि़ले के मुख्यालय बैकुंठपुर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया भाजपा जि़ला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विषय में जानकरी देते हुए भाजयुमो कोरिया के जि़ला महामंत्री शारदा गुप्ता ने बताया कि गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता बेमेतरा के स्व भुनेश्वर साहू के गाँव बीरनपुर में उनके परिवारजनों से मिलने जा रहे थे, पर गांव पहुंचने के 3 किलोमीटर पहले ही भाजपा पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा द्वारा दिनांक 11- 4 -2023 दिन मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला केंद्रों में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था। इसी तारतम्य में बैकुंठपुर जि़ला मुख्यालय में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यालय के पास मुख्य मार्ग में आयोजित इस पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था जिसके कारण पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस जवानो के बीच जमकर झूमा झटकी हुई, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे ।युवा मोर्चा ने जमकर सरकार के खç¸लाफ़ नारे लगाए।
जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष लक्षमण राजवाड़े, महामंत्री पंकज गुप्ता, कुबेर साहू , अनिल साहू ,धीरेंद्र साहू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राजवाड़े ,हर्शल गुप्ता ,जि़ला मंत्री हितेश सिंह, कुणाल जायसवाल, प्रखर गुप्ता, उमाशंकर मानिकपुरी, मनोज सोनवानी, अखिलेश गुप्ता, आशीष यादव,श्रीराम दुबे,रवि दुबे, मनोज यादव, मनोज साहू, शिव यादव, लल्ला यादव,भारत यादव ,संतोष राजवाड़े, गणेश यादव, रोशन ओझा, राजेश यादव, राजेश साहू, सोनलाल राजवाड़े, लवकेश यादव , पन्ना दास, दिनेश राजवाड़े, अभय दुबे, अभिषेक साहू,टिकेश्वर राजवाड़े,गोरे सिंह , चैन सिंह , राहुल पाल , प्रिंस गुप्ता, अजय कुमार , सत्यदेव यादव , राकेश राजवाड़े, अक्षय राजवाड़े,चंदन राजवाड़े, पुष्पेंद्र राजवाड़े, देवीदयाल, नरेंद्र पैकरा, गजेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू, रवि त्रिपाठी, संजय साहू , विक्की ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply