लखनपुर@किसान कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Share


लखनपुर,11 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भाजपा नेता अजय चंद्राकर के द्वारा छाीसगढ़ के किसानों को तस्कर कहे जाने के विरोध में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांधी चौक लखनपुर में पुतला दहन किया गया प्राप्त जानकारी अनुसार किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू केआह्वान पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव के मार्गदर्शन में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा 11 अप्रैल दिन मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे किसानों को तस्कर कहे जाने के विरोध में किसान कांग्रेस के लॉक अध्यक्ष राम सुजान दिवेदी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झपटी भी हुई। इस दौरान पार्षद अमित बारी किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन रमजान खान, बीसी, सफीक खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुतला दहन के दौरान नायब तहसीलदार प्रांजल गोयल थाना प्रभारी भोज कुमार गुप्ता प्रधान आरक्षक अनिल कामरे ,आरक्षक दशरथ रजवाड़े, राकेश यादव, देवेंद्र सिंह, सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ पुलिसकर्मियों को मिला दीपावली का तोहफा

Share @ टीआई के पद पर मिली पदोन्नति, आदेश जारी… रायपुर,25 अक्टूबर 2024 (ए)। राज्य …

Leave a Reply