Breaking News

मनेन्द्रगढ़@विधायक कमरो ने किया 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन

Share


मनेन्द्रगढ़,02अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। सविप्रा उाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विधायक गुलाब कमरो ने नगर पंचायत नई लेदरी में प्राथमिकता के आधार पर 3 करोड़ 1 लाख 34 हजार के 58 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, नेता प्रतिपक्ष संजीवन लाल, सुभाष यादव, रामसुमन मिश्रा, मकबूल अख्तर, शमीना खातून, सीएमओ अंजना वाईकिल्फ सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक कमरो द्वारा करोड़ों की लागत से स्वीकृत जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया उनमें वार्ड क्र. 10 में 5 लाख 49 हजार की लागत से कोरिया नीर से समीर घर तक सीसी रोड निर्माण, इसी प्रकार वार्ड क्र. 2 मिलन चौक से चर्चा तक सीसी रोड 9 लाख 61 हजार, वार्ड क्र. 15 अब्दुल कलाम के घर से श्मशान घाट तक सीसी रोड 17 लाख 84 हजार, वार्ड क्र. 14 बंगाली दुकान से हाई स्कूल तक सीसी रोड 16 लाख 75 हजार, वार्ड क्र. 1 संजीवन लाल घर के सामने रिटर्निंगवाल निर्माण 4 लाख 96 हजार, वार्ड क्र. 2 में चर्च से नागू के घर तक रिटर्निंगवाल निर्माण 10 लाख 64 हजार, वार्ड क्र. 9 राजेश तिवारी के घर से आंगनबाड़ी तक रिटर्निंगवाल 5 लाख 59 हजार, वार्ड क्र. 9 द्वारिका के घर से अरविंद के घर तक सीसी रोड 3 लाख 62 हजार, वार्ड क्र. 1 शंभू के घर से हीरालाल के घर तक सीसी रोड 2 लाख 31 हजार, वार्ड क्र. 1 जीवन एक्का के घर से मेन रोड तक सीसी रोड 8 लाख 61 हजार, वार्ड क्र. 5 बब्लू के घर से आंगनबाड़ी तक सीसी रोड 2 लाख 79 हजार, वार्ड क्र. 1 शंभू के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली 2 लाख 44 हजार, वार्ड क्र. 3 अशोक के घर से शिवपाल के घर तक आरसीसी नाली 2 लाख 11 हजार, वार्ड क्र. 11 सरोज के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली 1 लाख 63 हजार, वार्ड क्र. 4 खुर्शीद के घर से रामहित के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 3 लाख 84 हजार, वार्ड क्र. 3 छेदीदास के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली निर्माण 87 हजार, वार्ड क्र. 11 राजकुमार के घर से विनोद के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 3 लाख 84 हजार, वार्ड क्र. 7 छोटेलाल के घर से हेमंत के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 88 हजार, वार्ड क्र. 5 कुर्बान के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली निर्माण 3 लाख 98 हजार, वार्ड क्र. 1 पुल से मेन रोड तक सीसी रोड 3 लाख 74 हजार, वार्ड क्र. 8 पंप हाउस से छठ घाट तक सीसी रोड निर्माण 9 लाख 14 हजार, वार्ड क्र. 11 काली मंदिर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख 45 हजार, वार्ड क्र. 15 में दीपक के घर से रामधारी के घर तक सीसी रोड निर्माण 4 लाख 87 हजार, वार्ड क्र. 15 में मगरदहा नाला से गौठान तक स्ट्रीट लाइट कार्य 19 लाख 71 हजार, वार्ड क्र. 12 चंद्रभान के घर से मेन रोड तक सीसी रोड 7 लाख 34 हजार, वार्ड क्र. 10 हाई स्कूल से नागमाड़ा तक स्ट्रीट लाइट कार्य 9 लाख 92 हजार, वार्ड क्र. 12 प्रायमरी स्कूल से मेन रोड तक आरसीसी नाली निर्माण 1 लाख 91 हजार, वार्ड क्र. 12 सिद्धबाबा मंदिर के पास शेड निर्माण 2 लाख 11 हजार, वार्ड क्र. 8 छठ घाट से डोडही तक आरसीसी नाली निर्माण 8 लाख 3 हजार, वार्ड क्र. 4 मुक्तिधाम शेड निर्माण 4 लाख 45 हजार, वार्ड क्र. 6 केंवट पंडाल के पास शेड निर्माण 4 लाख 29 हजार, वार्ड क्र. 2 राजकुमार प्यारेलाल के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 4 लाख 93 हजार, वार्ड क्र. 8 शिव मंदिर के पास शेड निर्माण 3 लाख 94 हजार, वार्ड क्र. 14 रामलाल के घर से नाला तक सीसी रोड 1 लाख 47 हजार, वार्ड क्र. 4 लख्खू के घर से इमली पेड़ तक सीसी रोड 5 लाख 15 हजार, वार्ड क्र. 15 हंसराज के घर से राजे के घर तक सीसी रोड निर्माण 3 लाख 54 हजार, वार्ड क्र. 5 दुर्गा पंडाल के सामने शेड निर्माण 13 लाख 35 हजार, वार्ड क्र. 11 अजय विश्वकर्मा के घर के पास शेड निर्माण 2 लाख, वार्ड क्र. 6 बंगाल स्टोर के बगल में सीसी रोड 1 लाख, वार्ड क्र. 2 ऑटो स्टैंड के पास शेड निर्माण डेढ़ लाख, वार्ड क्र. 2 मस्जिद के सामने अतिरिक्त कक्ष निर्माण 9 लाख 37 हजार, वार्ड क्र. 2 मदरसा के पास आहाता निर्माण 3 लाख 7 हजार, वार्ड क्र. 12 पुरानी लेदरी में प्राथमिक शाला के बगल में सांस्कृतिक शेड निर्माण लाख, वार्ड क्र. 12 मिनी पार्क का निर्माण एवं स्व. बिसाहू दास महंत की प्रतिमा स्थापना 6 लाख, वार्ड क्र. 10 आंबा से मेन रोड तक सीसी रोड 5 लाख 62 हजार, वार्ड क्र. 10 गायत्री के घर से कमल के घर तक सीसी रोड 2 लाख 56 हजार, वार्ड क्र. 15 कृपाशंकर के घर से कविता के घ्र तक आरसीसी नाली निर्माण 2 लाख 79 हजार, वार्ड क्र. 7 ढोढी के पास रिटर्निंगवाल 10 लाख 32 हजार, वार्ड क्र. 10 केच बंगला के पास सीसी रोड 1 लाख, वार्ड क्र. 2 टेकचंद होटल के पास शेड निर्माण 2 लाख, वार्ड क्र. 8 श्यामसुंदर मिश्रा के घर के पीछे से पीपल पेड़ तक सीसी रोड एवं रिटर्निंगवाल 2 लाख 40 हजार, वार्ड क्र. 15 सदानंद के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली 3 लाख, वार्ड क्र. 15 रामबदन के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली 2 लाख, वार्ड क्र. 8 बबीता के घर से रामायण दास के घर तक स्ट्रीट लाइट 2 लाख 58 हजार, शिवपाल के घरसे अशोक चंपक के घर तक रिटर्निंगवाल एवं पीसीसी कार्य 7 लाख 33 हजार, फारूख बाड़ा के आगे रिटर्निंगवाल 3 लाख 87 हजार, तेजबली के घर से आंगनबाड़ी तक सीसी रोड 2 लाख 93 हजार एवं द्वारिका के घर से पोल्ट्री फॉर्म तक सीसी रोड का निर्माण 6 लाख 86 हजार रूपए की लागत से कराए जाएंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!