कोरबा,31 मार्च 2023 (घटती-घटना)। उड़ीसा के कटक में आयोजित ताइमंडो प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाडि़यों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। सबजूनियर खिलाडि़यों ने दूसरे प्रान्त में हुए स्पर्धा में जीत का परचम लहराया। बता दे कि भारत सरकार खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, ताइमंडो फेडरेशन आफ इंडिया एवं उड़ीसा ताइमंडो संघ के तत्वाधान में आयोजित 36 वी राष्ट्रीय सब जूनियर ताइमंडो चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक में 25- 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में छाीसगढ़ ताइमंडो की 32 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें जिले के 20 खिलाडि़यों का चयन हुआ था। राज्य टीम में जगह बनाने वाले तीन खिलाडि़यों ने आफ़शा अंसारी अंडर 24 किलोग्राम वजन समूह में,पूर्वी कंवर अंडर 47 किलोग्राम वजन समूह में,वेदान्त कश्यप अंडर 29 किलोग्राम वजन समूह में छाीसगढ़ को अपने अपने वजन समूह में कांस्य पदक जीतकर कोरबा जिले का मान बढ़ाया है। कोरबा जिले के तीन खिलाडि़यों की उपलçध पर जिले के कलेक्टर संजीव झा एवं डिस्टिक ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, डिस्टि्रक्ट ताइमंडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल खिलाडि़यों को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।
