अंबिकापुर@धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा,जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा शहर

Share


अंबिकापुर,28 मार्च 2023 (घटती-घटना)। श्रीराम संगठन द्वारा मंगलवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। शोभायात्रा में करीब दस हजर से ज्यादा लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में रथ पर सवार राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी आकर्षक का केन्द्र रहा।
चैत्र नवरात्र पर भी लोगों में खास उल्लास देखा जा राहा है। देवी मंदिरों में प्रति दिन दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही पूरा शहर भागवामय हो गया है। पूरे शहर में भागवा झंडा से पटा पड़ा है। वहीं चैत्र नवरात के सातवें दिन श्रीराम संगठन द्वारा मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से शाम को 4.30 बजे निकाली गई। शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। यहां करीब आधे घंटे से अधिक समय तक लोग जश्र मनाते नजर आए। लोग जयश्री राम के जयकारें लगा रहे थे। लोग सफेद लिवास व कंधे पर भागवा गमछा के साथ जमकर जयकारे लगाते हुए नाच रहे थे। इसके बाद शोभायात्रा धीरे-धीरे देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। महामाया मंदिर पहुंची और यहां आरती की गई इसके बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। नवारात्र के सातवें दिन जय श्रीराम संगठन द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा ठंडा पानी व अन्य पेयपदार्थों की व्यवस्था की गई थी। जय श्रीराम संगठन द्वारा शोभायात्रा को लेकर पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। नवरात्र के पहले दिन से ही शहर में भागवा झंडा व बैनर पोस्टर लगाने शुरू कर दिए थे। नवरात्र के सातवें दिन निकाले गए शोभायात्रा में 15 हजार से ज्यादा की संख्या में लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडा लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। राम, लक्ष्मण और सीता के रूप धारण किए बच्चे आकर्षक रथ पर सवार थे, जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। महिलाओं ने आरती भी उतारी। राम, लक्ष्मण, सीता के रथ के आगे बजरंगबली की झांकी चल रही थी। हनुमान का रूप धारण किए एक युवा हाइड्रोलिक जिप पर सवार था, जो आकर्षण का केंद्र था।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply