अंबिकापुर,25 मार्च 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान एव जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के निर्देश पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला दहन अम्बिकापुर के संगम चौक में किया गया।
राहुल गांधी द्वारा समाज विशेष की मानहानि की गयी ही। मानहानि केस में दोषी पाए जाने पर उन्हें 2 साल की सज़ा हुई, और संविधान के नियमों के तहत उसकी संसद सदस्यता रद्द हुई। जिससे भौखला कर कांग्रेसियों ने लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए भाजपा कार्यालय पर हिंसक हमला किया। भाजयुमो कार्यकर्ता से मारपीट की, तोड़फोड़ की और पोस्टरों पर कालिख फेंकी।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सम्मान में अपना बचाव करते हुए कांग्रेसियों के इस कृत्य का मुखर विरोध कर निंदा पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के दौरान छाीसगढ़ पुलिस से झूमा झपटी हुई साथ ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर अग्निशामक से आग बुझाने का प्रयास किया गया जिसे कार्यकर्ताओं के ऊपर केमिकल छिड़काव होगया।जिसका उग्र विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चो के द्वारा किया गया।
प्रदेश महामंत्री अंकित जयसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की धजिया उड़ते हुए कांग्रेसियों ने अपने सारी हदें पार करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता पर हमला किया जाना बहुत ही गलत है ये कांग्रेस का असली चाल चरित्र दिखाता है।
जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता ईट का जवाब पत्थर से देने को तैयार है इस प्रकार का कृत बहुत ही शर्मनाक है जिसकी भारतीय जनता पाट्री के साथ युवा मोर्चो पुरजोर विरोध करती है। जिला महामंत्री युवा मोर्चो सरगुजा अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि अपने ही बनाए सविधान पर भरोसा न करते हुए उोजित होकर कानून को अपने हाथ में लेकर भज्युमो कार्यकर्ता से मार पीट करना इनपर हमला करना और मुख्यमंत्री के इसरे में पुलिस द्वारा गंदी राजनीति करते हुए उन ऊपर अपराध दर्ज नहीं करना बहुत ही दुर्भाग्यजंक है जिसके विरोध में आज हमने पुतला दहन किया है।जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता ने कहा की कांग्रेस पार्टी व उनके नेता लोकतंत्र को नहीं मानने वाले लोग है जिसे विधि संविधान किसी से कुछ मतलब नहीं है। पुतला दहन के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू वर्मा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक प्रताप सिंह अमोघ कश्यप,रविकातं उरांव,अनिरुद्ध मिश्रा,मनीष दुबे,निशांत गुप्ता,सौरभ सिंह,मार्कण्डेय तिवारी,शानू कष्यप ,विकाश शुक्ला चन्दन, वीर सोनी,गोलू यादव,दिव्यांशु केशरी,नितिन गुप्ता,हर्ष जायसवाल,हर्षवर्धन पांडेय, अनुराग शुक्ला, दिव्यांषु केषरी, श्रीधर केषरी,धीरज सिंह,अभिनन्दन सिंह, विवेक सिंह सिकरवार, दिग्विजय सिंह, वेदांत तिवारी युवा मोर्चो मण्डल अध्यक्ष निषांत सिंह सोलु,दीपक यादव,रवि सोनी, हैप्पी सिंह, मोटीं यादव,रजनीष सिंह,अभिजीत पाण्डेय,विकास गुप्ता,प्रियांशु गुप्ता,राहुल दुबे, रोनी मिश्रा,आकाश सोनी,राहुल जयसवाल, हसरत यादव,आकाश चौबे,राहुल सिंह आदि उपस्थित थें।
