
अंबिकापुर,25 मार्च 2023 (घटती-घटना)। इटली के एक दंपति ने अंबिकापुर सेवा भारती मातृछाया में पल रहे मासूम उदय को अपनाया है। उदय का आज से नए भाग्य का उदय हो गया। अब इसकी आगे की पालन पोषण इटली में होगी। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दंपति को गोदभराई का कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान संस्था के अलावा कई लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल ने विदेशी दंपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परमात्मा सबके भाग्य को लिखता है आज बालक उदय का भाग्य उदय हो कर अच्छे परिवार में इटली जा रहा है। इसके पूर्व संस्था से 72 बच्चे गोद में दिए जा चुके हैं। जिसमें 9 बच्चे विदेश गए हैं। यूएसए 3, इटली 4, स्पेन 1 व माल्टा के दंपति ने 1 बच्चे को गोद लिया जा चुका है। सेवा भारती मातृछाया के संरक्षक आईबी तिवारी ने इटली दम्पति के शदों को ट्रांसलेट कर सभी को अवगत कराया, उपस्थित मुख्य अतिथि अजय गुप्ता, निवास केडिय़ा, संस्था के उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल , सचिव वीरेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सतपाल अरोरा, ओमप्रकाश केडिय़ा, सरिता भाटिया, रश्मि गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल कन्या छात्रावास की अध्यक्षा ज्योति द्विवेदी, सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष, प्रगति गुप्ता, नगर सह संघचालक अभय पालोरकर, विभाग कारवा गोरांगो, लीला बंसल एवं सदस्य अलका मिश्रा, रितु सिंह एवं समस्त कर्मचारी केयर टेकर छात्रावास अधीक्षक शामिल रहे।