Untitled design - 1

नई दिल्ली@भारतीय उच्चायोग के बाहर फिर से खालिस्तानियों का प्रदर्शन

Share


भारत के कदम के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
नई दिल्ली,22 मार्च 2023(ए)।
खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर से लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि हालांकि पिछली बार की स्थिति को भांपते हुए उच्चायोग की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और यहां अभूतपूर्व सुरक्षा देखी गई। एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थक खालिस्तान का झंडा लेकर भारत विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मौके पर मेट्रोपोलिटन पुलिस मौजूद है। हालांकि अभी तक किसी खालिस्तानी समर्थक की गिरफ्तारी की खबर नहीं मिल पाई है।
आपको बता दें कि 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में घुसने की कोशिश की थी। खालिस्तानी समर्थकनों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था और यहां लगे तिरंगे को हटाने की कोशिश भी की थी। भारत की ओर से लंदन में उच्यायोग पर हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की गई थी। इस घटना के तीन दिन बार एक बार फिर से खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन का प्लान बनाया। पिछली बार की ही तरह वह इस बार मामले को दबाने के पक्ष में था। इस बात को समझते हुए भारत ने भी जैसे को तैसा वाला रुख अपनाया। भारत ने नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त से बैरिकेड्स हटा लिए। भारत ने साफ संदेश दिया कि यदि लंदन में भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं तो नई दिल्ली में भी ब्रिटिश अधिकारियों संग वैसा ही सुलूक किया जाएगा। इसका असर तुरंत दिखा। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया। बैरिकेडिंग लगाने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों, लाइसन अधिकरी, पेट्रोलिंग ऑफिसर को तैनात किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को गश्त करते भी देखा गया।
इससे पहले लंदन में हुई घटना के बाद भारत ने ब्रिटिश राजनयिक को दिल्ली में तलब किया था। इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया गया है और उनसे इस मामले में सफाई मांगी गई है। इसके बाद ही स्थिति में सुधार न होता देख दिल्ली में लंदन उच्चायोग के बाहर बैरिकेड हटा लिया गया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ कलम बंद का सैंतालीसवां दिन @ खुला पत्र @तुगलकी फ रमान के विरूद्ध कलमबंद अभियान

Share छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विभाग जनसंपर्कके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल के विभाग …

Leave a Reply

error: Content is protected !!