बैकुण्ठपुर@ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति कोरिया की बैठक संपन्न

Share

बैकुण्ठपुर 20 मार्च 2023 (घटती-घटना)। ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति कोरिया की आम सभा बैठक अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति कोरिया के कार्यक्षेत्र जिला स्तर से बढ़ाकर संभागीय स्तर पर करने का विचार प्रस्तुत किया गया जिसकी जिम्मेदारी ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे को दिया गया, ब्राम्हण संस्कार सेवा समिति कोरिया का या प्रस्ताव आया कि जो भी ब्राम्हण शिखा सूत्र (जनेऊ) का पालन नहीं किया जाता उसे समाज का किसी भी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं होगा, भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सीखा सूत्र (जनेऊ) का नियम का पालन करवाया जाएगा और किसी भी एक समिति की जवाबदेही तय की जाएगी उस ब्राम्हण को कर्मकांड के लिए भी प्रेषित किया जाएगा। ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति कोरिया की सदस्यता शुल्क इस संबंध में भी चर्चा किया गया जिसका यथाशीघ्र वित्तया 31 मार्च 2023 के अंदर समस्त वित्तया प्रक्रिया पूरा किया जावे जिसका समय सीमा में समस्त दस्तावेज संधारित किया जा सके, ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति कोरिया की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कोषाध्यक्ष में संतोष कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया, भगवान परशुराम निर्माणाधीन प्रेमा बाग के शेष कार्यों के संबंध में चर्चा किया गया जिसमें बिजली फिटिंग का कार्य पुट्टी का कार्य टाइल्स लगाने का कार्य दरवाजा मूर्ति का कार्य को जल्द से जल्द कराने की सर्वसम्मति से पारित किया गया मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के द्वारा या अनुशंसा किया गया कि आदरणीय श्री प्रदीप कुमार तिवारी जी को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शेष कार्यों को पूरा कराने का सुपुर्द किया गया, बैठक में प्रस्ताव क्रमांक 1 से 5 तक उपस्थित सदस्य पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। आम सभा की बैठक में उपस्थित सदस्यों पदाधिकारियों में अशोक कुमार पांडे, संजय त्रिपाठी, रितेश शर्मा, गुरु प्रसाद दुबे, विभूति नारायण तिवारी, सनोज दुबे, संतोष तिवारी, अनिल कुमार दुबे, मुकेश दुबे, भूपेंद्र उपाध्याय, प्रदीप कुमार तिवारी, किशोर मेहता,प्रकाश तिवारी, वेदांती तिवारी, विनोद तिवारी, विनोद दुबे, द्वारका प्रसाद मिश्रा, उत्तम पांडे, पुष्पराज तिवारी, ओंकार नाथ पांडे, ज्योति प्रकाश दुबे, सुनील कुमार दुबे, संजय दुबे उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply