अंबिकापुर,@हेमंत तिवारी 178 मतों से प्रवीण गुप्ता को हराकर बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

Share


अनुक प्रताप टेकाम ने निकटम प्रतिद्वंदी केके मिस्त्री को 10 वोट हराकर उपाध्यक्ष पद पुरूष पर कब्जा जमाया वहीं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति सिंह ने जीत हासिल कीं

अंबिकापुर,20 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई। सुबह 10.30 बजे से चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में काफी गहमा-गहमी थी। अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे। इसकी वजह से मुकाबला त्रिकोणिय रहा। लेकिन इस पद के लिए सिर्फ हेमंत तिवारी व प्रविण गुप्ता के बीच मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी पीआर कश्यप द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। इस बार अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष पर भरोसा न जाताते हुए हेमंत तिवारी पर विश्वास किया। हेमंत तिवारी को 395 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रविण गुप्ता को 217 मत मिले। इस तरह 178 मतों से जीत दर्ज कर हेमंत तिवारी विजेता बने। वहीं उदयराज तिवारी को मात्र 84 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पुरूष के लिए अनुक प्रताप टेकाम, डीएस ठाकुर व केके मिस्त्री चुनाव मैदान में थे। इसमें अनुक प्रताप टेकाम को 318 व केके मिस्त्री को 308 मत मिले। जबकि डीएस ठाकुमर को 68 मत मिले। इस तरह अनुक प्रताप टेकाम ने निकटतम् प्रतिद्वंदी केके मिस्त्री को 10 वोट हराकर उपाध्यक्ष पद पुरूष पर कब्जा जमाया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति सिंह ने जीत हासिल कीं हैं। ज्योति सिंह को 378 मत प्राप्त हुए जबकि आशा जायसवाल को 318 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ता चुनाव में थे। जिसमें मनोज अम्बष्ट को 357 वोट मिले, विद्याभुषण श्रीवास्तव को 249 वोट मिले। जबकि अनिल कुमार सिन्हा को मात्र 82 वोट ही मिले। इस तरह सबसे ज्यादा वोट पाकर मनोज अम्बष्ट ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया है। सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी शामिल थे। जिसमें विजय तिवारी को 501 मत प्राप्त हुए जबकि अशोक ठाकुर को 237 मत प्रप्त हुए हैं। इस तरह 264 मतों से अशोक ठाकुमर को हराकर विजय तिवारी सचिव पद पर काबिज हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 12 अधिवक्ता चुनाव में खड़े थे। जिसमें अधिकतम वोट अनिल सोनी को 382, अशोक सिंह को 354, चंद्रेश नंदन झा को 356, रवि वार्मा को 372 व उमंग दुबे को 375 वोट मिले हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी पीआर कश्यप की देखरेख में सहायक चुनाव अधिकारी एजी कुरैशी, विजय दुबे, मनोज गुप्ता, विवेक सिंह, संजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिन्हा, एस धर्मेन्द्र नायडू, अलंकार शर्मा, पारस नाथ ठाकुर, भागीरथी चौहान, इमाद सिद्दीकी, उर्मिला दुबे, लक्ष्मी सिन्हा, विनीता विश्वकर्मा, संगीन सोनी, व निर्वाचन कार्य में सहायता करने के लिए मुख्य निर्वाचन, अधिकारी द्वारा अधिकृत अर्चना सिन्हा, सारिका सत्य, अपूर्वा विश्वकर्मा एवं पूजा सिंह सक्रिय रहीं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply