Breaking News

बिलासपुर,@लिफ्टिंग स्पर्धा नेपाल में बिलासपुर के खिलाडि़यों ने लहराया भारत का परचम

Share


बिलासपुर,17 मार्च 2023 (ए)। काठमांडू नेपाल में 10 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित अंतराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर के 3 खिलाडि़यों का चयन भारत की तरफ से अलग अलग वर्ग समूह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में अख्तर खान ने मास्टर 2 कैटेगरी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता एवम मुर्तजा खान ने सीनियर कैटेगरी में भारत के लिए रजत पदक जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया और साथी खिलाड़ी थालेश्वर राठिया अपने वजन वर्ग समूह में पांचवे स्थान पर रहे। बिलासपुर शहर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय रहा। अख्तर खान इसके पूर्व 5 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लगातार पदक जीतते रहे है और रोबील जिम के संचालक मुर्तजा खान अलग अलग खेलो के लिए युवाओं को राष्टि्रय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाते रहे है और स्वयं प्रति योगिताओं में पदक जीतकर नए युवा खिलाडि़यों के प्रेरणाश्रोत बने रहे है।
तीनो खिलाडि़यों को शहर विधायक श्री शैलेश पांडे जी ,महापौर श्री रामशरण यादव जी एवं योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह जी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेख समीर, कांग्रेस के शहर सचिव श्री युसूफ हुसैन, श्री वाहिद भाई निसार अहमद ने ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!