नई दिल्ली@ऑक्सफोर्ड का बुलावा ठुकराकर वरुण ने राहुल पर किया परोक्षवार

Share


विदेश में सरकारी नीतियों की आलोचना सही नहीं
नई दिल्ली,16 मार्च 2023 (ए)।
समय-समय पर अपनी ही सरकार के निर्णयों पर प्रश्न खड़े करने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी को बेशक अभी भी मोदी सरकार की प्रशंसा करने में हिचक है, लेकिन वह विदेशी धरती से आलोचना के खिलाफ हैं। राहुल को कैंब्रिज से निमंत्रण आया था, जहां भारतीय लोकतंत्र पर उठाए गए सवाल के बाद वह घेरे में हैं।
वरुण ने ठुकरायाऑक्सफोर्ड का आमंत्रण
वहीं, वरुण को ऑक्सफोर्ड से निमंत्रण आया तो उन्होंने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्हें कई मुद्दों पर असहमति हो सकती है, लेकिन वह विदेश जाकर सरकारी की नीतियों की आलोचना को सही नहीं मानते हैं। आंतरिक चुनौतियों पर बाहर विमर्श राष्ट्रहित के खिलाफ है।
उन्होंने बेशक राहुल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपनी राय जरूर स्पष्ट कर दी कि कैंब्रिज में राहुल के बयानों को वह गलत मानते हैं। ऑक्सफोर्ड यूनियन के प्रेसीडेंट मैथ्यू डिक की ओर से ‘मोदी का भारत सही रास्ते पर है’ विषय पर चर्चा के लिए निमंत्रण आाया था।
कई बिंदुओं पर होनी थी चर्चा
इस निमंत्रण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में मजबूत हुई भारत की छवि, तमाम सुधारों की बात है तो चर्चा के लिए यह बिंदु भी शामिल कर दिए गए हैं कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि मोदी प्रशासन से किसान असंतुष्ट हैं, भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है और सांप्रदायिक समूहों के बीच टकराव की स्थिति है।
रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल
ऑक्सफोर्ड यूनियन के इस निमंत्रण को वरुण गांधी ने अस्वीकार कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से सरकार की आलोचना कर रहे वरुण ने विकास का श्रेय पिछले सात दशकों की सभी सरकारों को दिया, लेकिन अपने विचार अंतरराष्ट्रीय मंच से प्रसारित करने को सही नहीं मानते हुए इसे अस्वीकार कर दिया।
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने जारी किया नोटिस,
यौन उत्पीड़न पीडि़तों की डिटेल्स को लेकर पूछे कई सवाल

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उन पीडç¸तों के बारे में जानकारी देने को कहा, जो राहुल गांधी के पास यौन उत्पीड़न के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर आए थे। दरअसल, यह मामला श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए बयान को लेकर है। राहुल गांधी ने कहा था कि यौन उत्पीड़न की पीडç¸ता ने उनसे सुरक्षा प्रदान कराने के लिए संपर्क किया था। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर ही नोटिस जारी करते हुए पीडç¸ता की जानकारी मांगी है।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो दुष्कर्म पीडç¸ता से मिले। राहुल गांधी ने पीडç¸ता से पूछा था कि दुष्कर्म को लेकर क्या पुलिस को बुलाया जाए, जिसके जवाब में पीडç¸ता ने कहा था ऐसा करने से उनकी बदनामी होगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से कई सवाल पूछ है। राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने सवालों की सूची भेजी है।
राहुल गांधी ने देश को पहुंचाया है नुकसान, नहीं करेंगे माफ : किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश के लोगों ने अगर कांग्रेस को और राहुल गांधी को नकार दिया है तो यह उनकी गलती नहीं है। लेकिन कोई अगर देश को गाली देगा तो ये देश उसको कभी माफ नहीं करेगा। गुरुवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए बहुत दुखद है कि संसद का एक सदस्य खुद संसद की गरिमा को गिराने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है, उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है और वे (भाजपा) चुप नहीं रहेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे।
मेरे ऊपर जो आरोप लगे, मैं सदन में उसका जवाब दूंगा, अगर बोलने दिया गयाः राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले मेरे ऊपर चार मंत्रियों ने आरोप लगाए। सदन में उसका जवाब दूंगा।
राहुल गांधी ने प्रेसवर्ता कर कहा, सरकार के चार मंत्रियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। इसलिए मैं हाउस में अपना जवाब देना चाहता हूं। इसलिए आज मैंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और समय मांगा शायद कल बोलने दिया जाए। मुझे लगता है कि वो मुझे सदन में नहीं बोलने देंगे। यह लोकतंत्र की परीक्षा है। मुझे बोलने देंगे या नहीं।
राहुल गांधी ने कहा, मेरे संसद में आज पहुंचते ही सदन स्थगित कर दिया गया। मैंने स्पीकर से कल बात करने के लिए समय मांगा है, लेकिन उम्मीद नहीं है कि ये लोग मुझे बोलने का मौका देंगे।
राहुल गांधी ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को अडानी विवाद से जोड़ा। उन्होंने कहा, मैंने जो पिछली बार सदन में अपनी बात रखी। उसे सदन की कर्रवाई से हटा दिया गया। पीएम मोदी पर अडानी को लेकर सवाल उठाए थे। गौतम अडानी पर दिया गया मेरा भाषण उन चीजों से ही तैयार था, जो पब्लिक में हैं। फिर मेरे भाषण के बड़े हिस्से को संसद के रिकॉर्ड से ही हटा दिया गया। इसलिए अब सदन में सत्तापक्ष मेरे विरोध करके ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा है।
राहुल ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में जो भी हुआ। श्रीलंका में क्या हुआ, इसी तरह बंगलादेश में क्या हुआ ये बहुत महत्त्वपूर्ण सवाल है। इसलिए एक सांसद होने के नाते मैंने सवाल उठाया।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply