रंगपंचमी के अवसर पर शगुन गार्डन में हुआ आयोजन
बैकुण्ठपुर,13 मार्च 2023 (घटती-घटना)। रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर ब्राह्मण समाज कोरिया का होली मिलन समारोह खाड़ा स्थित शगुन गार्डन में आयोजित किया गया, समाज के वरिष्ठ जनों ने सर्वप्रथम अराध्य देव भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। समाज के वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षक केडी त्रिपाठी ने समाज सुधार के बारे मंे अपनी बात रखी, सामाजिक जनों से समाज में व्याप्त बुराईयों को मिटाने पर भी बल दिया। उपस्थित समाज के अन्य प्रमुख जनों ने कहा कि समाज को सजग रहने की जरूरत है, लोगो को एक दूसरे से जोड़ने एवं सामाजिक ताना-बाना बनाकर रखने की बात कही गई। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सामाजिक एकता पर अपनी बात कही। कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष बृज मिश्रा ने होली की बधाई देते हुए विप्र जनों को संगठित रहने का आह्वान किया। शिक्षक राजेश पांडेय ने सपत्नीक अपने गीतों के माध्यम से सामाजिक जनो को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात वहां मौजूद विप्रों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपस में शांति और भाईचारे के साथ रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी, योगेश शुक्ला,वेदांति तिवारी, सूर्यकांत त्रिपाठी, मातांबर दुबे,दिनेष दुबे,देवदत्त त्रिपाठी,प्रमोद अवस्थी, अजय पांडेय,पे्रमसागर तिवारी, जमुना पांडेय, मनोज शुक्ला,राजेन्द्र पाठक, षिवसागर तिवारी,राजेष तिवारी,राजेष पाडंेय, योगेन्द्र मिश्रा,ध्रुवनाथ तिवारी लाल बाबा,अभिषेक द्विवेदी, पूरन चैबे,अनिल द्विवेदी, रामप्रकाश तिवारी, नितिन शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, नरेश तिवारी, रमाकांत शुक्ला, प्रमोद अवस्थी,राजकुमार पांडेय, अमित पांडेय, नीरज पांडेय, रूपनारायण पांडेय, रूद्र मिश्रा, राहुल मिश्रा, भोलू तिवारी, करूणा त्रिपाठी, रूपेश तिवारी, कृष्ण विभूति तिवारी, राहुल मिश्रा, अभय दुबे, हिमांशु अवस्थी, कवि पांडेय,चंद्रेश शर्मा, मनोज पांडेय, सुनील मिश्रा, रविकांत मिश्रा, रवि त्रिपाठी, ब्रम्हदेव पांडेय, राजीव पाठक, गोकरण शुक्ला, सागर शर्मा, ज्ञानदत्त तिवारी, अंगीरा तिवारी, पियुष तिवारी,राजेश प्रसाद अग्निहोत्री ,महेन्द्र द्विवेदी,आनंद तिवारी,प्रदीप द्विवेदी,अनित दुबे, जयप्रकाश पांडेय, ईष्वर शरण दुबे,सुखचेन मिश्रा, रामप्रकाश तिवारी, अनिल द्विवेदी, वंदना शर्मा,वैशाली शर्मा,ममता तिवारी, मीना मिश्रा,सरिता तिवारी, सविता मिश्रा, निशा मिश्रा, श्रृति मिश्रा,रिंकी पांडेय,ओम शर्मा,सीमा मिश्रा,आस्था मिश्रा समेत बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित रहे।