Breaking News

कोरबा,@मानिकपुर पोखरी जल्द बनेगा शहर का मुख्य पर्यटन स्थल

Share


कोरबा,11 मार्च 2023 (घटती-घटना)। कोरबा शहर से लगा एस.ई.सी.एल. की मानिकपुर पोखरी अब शहर की मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा मानिकपुर पोखरी कोरबा शहर का प्रमुख आकर्षण पर्यटन स्थल बनाया जाएगा । नगर निगम कोरबा तथा एस.ई.सी.एल.कोरबा के मध्य सम्पन्न हुए एम.ओ.यू. में आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री एम.के.वर्मा एवं एस.ई.सी.एल. के मुख्य महाप्रबंधक श्री विश्वनाथ सिंह ने हस्ताक्षर किए। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में मानिकपुर पोखरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बहुप्रतीक्षित योजना को अब साकार रूप मिलने जा रहा है तथा इसका मार्ग प्रशस्त हो चुका है।एस.ई.सी.एल.कोरबा की पूर्व ओपन माइंस कोयला खदान मानिकपुर पोखरी साल के सभी 12 महीनों में पानी से भरपूर भरी रहती है, उक्त पोखरी को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को अब साकार रूप मिल जाएगा, एस.ई.सी.एल.कोरबा द्वारा 11 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से पोखरी को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम कोरबा एवं एस.ई.सी.एल.कोरबा के द्वारा एम.ओ.यू. सम्पन्न किया गया तथा अधिकारियों द्वारा एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए।
जिसमें मुख्य रूप से इन सुविधाओं को उपलध कराई जाएंगी – मानिकपुर पोखरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 11 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कार्य किए गए जाएंगे। यहॉं पर बोटिंग की सुविधा भी उपलध कराई जाएंगी, वहीं पोखरी परिसर में गार्डन का निर्माण, सेल्फी जोन, चिल्ड्रन प्ले एरिया, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, डेकोरेटिव लाइट, क्लेबिंग वाल, रिपेलिंग वाल, जिपलिंग रोलर कोस्टर, म्यूजिकल फाउंटेन, गजिबो, एडमिन लॉक, भव्य प्रवेशद्वार, सी.सी.टीव्ही.कैमरों की उपलधता आदि के साथ-साथ अन्य मनोरंजक व पर्यटन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!