बैकुण्ठपुर@चुनावी वर्ष और होली मिलन कार्यक्रमों का क्रम,कांग्रेस नेताओं के घर होली की धूम

Share

  • सभी संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों के घर हो रहा होली मिलन कार्यक्रम
  • पहले अशोक जायसवाल,फिर वेदांती तिवारी अब योगेश शुक्ला के यहां होना है होली मिलन
  • वर्तमान विधायक को छोड़ सभी संभावित दावेदार होली मिलन के बहाने दिखा रहे अपना जनाधार
  • अशोक जायसवाल ने जहां होली मिलन के बहाने जन्मदिन भी मनाया
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने केवल होली मिलन कार्यक्रम का ही आयोजन किया
  • चुनावी वर्ष से पूर्व नहीं दिखी थी कहीं भी होली की धूम,नहीं मना था होली मिलन
  • दोनों नेताओं का होली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करना आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है
  • वेदांती व अशोक दोनों अपने अपने क्षेत्र में जनाधार वाले नेता माने जाते हैं
  • अशोक जयसवाल ने जहां कवि सम्मेलन, जन्म उत्सव व फाग मंडली के साथ कार्यक्रम आयोजित किया
  • वेदांती अपने गृह निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया,तमाम कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की विधायक से रुष्ट लोग भी कार्यक्रम में हुए शामिल

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर 11 मार्च 2023 (घटती-घटना)। होली का त्योहार वैसे रंगों का त्योहार है इसे लोग काफी उत्साह के साथ मनाते हैं पर इस बार चुनावी वर्ष में पड़ने वाली होली में चुनावी रंग भी देखने को मिल रहे हैं, रंगों के साथ चुनावी वर्ष में राजनीति का रंग भी बदला सा दिख रहा है, राजनीति में कई रंग शामिल हो चुके हैं जो 2023 के चुनाव के परिणाम को दिलचस्प बनाएंगे, चुनावी वर्ष में बैकुंठपुर विधानसभा में सत्ताधारी दल के सभी संभावित प्रत्याशियों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर अशोक जायसवाल ने अपने घर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया साथ ही अपना जन्मदिन भी मनाया, अशोक जायसवाल ने अपने घर पर विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया और साथ ही फाग मंडलियों ने भी होली के गीतों के साथ उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। रंगो का त्योहार वैसे तो हर घर मनाया गया और लोग रंगो में सरोबार दिखे लेकिन कांग्रेस नेताओ के घर अयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विधानसभा बैकुंठपुर से लोगों का हुजूम जुटा और नेताओ ने अपनी लोकप्रियता भी इस कार्यक्रम के जरिए साबित करने की पूरी कोशिश की। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन भी मनाया और लोगों को आमंत्रित कर होली मिलन भी संपन्न किया वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी के यहां भी होली मिलन कार्यक्रम में जमकर लोगों का हुजूम जुटा, वेदांती तिवारी के यहां भी फाग मंडली ने होली गीतों से लोगों को मनोरंजित किया वहीं कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की एक दूसरे को बधाई दी।

चुनावी वर्ष में पड़ने वाले होली को कांग्रेस के दो जनाधार वाले नेताओं ने अलग ही अंदाज में मनाया एक तरफ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जयसवाल जिनका अपने क्षेत्र में एक अलग ही मान सम्मान व जनाधार बना हुआ है उन्होंने अपने जन्मदिन के साथ होली को अलग ही अंदाज में मनाया, होली के एक दिन बाद उनका जन्म दिन पड़ा जिस पर उन्होंने जन्म उत्सव, कवि सम्मेलन, होली सम्मेलन व फाग गीतों के साथ कार्यक्रम को आयोजित किया, यह कार्यक्रम के गृह आवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें तमाम तरीके के लोग व लगभग हर क्षेत्र के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रण था, यह कार्यक्रम आगामी चुनाव में कांग्रेस के तरफ से बतौर प्रत्याशी चेहरे के तौर पर भी देखा जा रहा है। दो बार के कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रह चुके व वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने भी इस होली कार्यक्रम को यादगार बना दिया, अपने गृह निवास पर भव्य तरीके से होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें तमाम क्षेत्रों से लोगों को बुलाया गया फाग मंडली भी शामिल रही, सभी को सम्मान दिया गया, इनका भी होली का कार्यक्रम भव्य रहा हर वर्ग के नेता कार्यक्रम में शिरकत की, वेदांती तिवारी से नाराज चल रहे थे और विधायक करीबी थे जो आज विधायक से नाराज चल रहे हैं और तिवारी जी के करीबी बनने का प्रयास कर रहे हैं वह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए कहीं ना कहीं आगामी चुनाव में कांग्रेस के नए प्रत्याशी के तौर पर इन्हें देखा जा रहा है और यह भी अनुमान लगाया जा रहा है मौजूदा कांग्रेस पार्टी मैदान में वेदांती तिवारी पर 2023 विधानसभा चुनाव पर दांव खेल सकती।

चुनावी वर्ष में कांग्रेस नेताओं के घर होली मिलन के क्या है मायने
चुनावी वर्ष में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी साथ ही रनई जमींदार योगेश शुक्ला के यहां होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बैकुंठपुर विधानसभा से चुनावी दावेदारी के रूप में माना जा रहा है। सभी नेता संभावित दावेदार हो सकते हैं और बताया जा रहा है की सभी अपनी अपनी दावेदारी के लिए आश्वस्त भी हैं। बैकुंठपुर विधायक की लोकप्रियता में आई कमी का आभास सभी नेताओ को हो चुका है और इसलिए वह अपनी लोकप्रियता के साबित कर पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रखना चाहते हैं इसलिए होली मिलन के बहाने वह यह साबित करने में लगे हैं।

पहले नहीं हुए होली मिलन के कार्यक्रम
कांग्रेस को सत्ता में आए साढ़े चार साल होने को हैं और इन साढ़े चार वर्षों में किसी नेता के घर होली मिलन कार्यक्रम देखने को नहीं मिला,चुनावी वर्ष में सभी के यहां होली मिलन कार्यक्रम होना इस बात की पुष्टि के लिए काफी है की सभी कांग्रेस से संभावित दावेदार हैं और सभी अपनी अपनी दावेदारी साबित करने की जुगत में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर अपना अपना जनाधार सभी होली मिलन के बहाने सामने रख रहें हैं।
विधायक के घर नहीं हुआ होली मिलन का कोई कार्यक्रम
वहीं बैकुंठपुर विधायक के घर होली मिलन का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। बैकुंठपुर विधायक की लोकप्रियता लगातार घटी है और उनके खास समर्थकों से उनकी दूरी भी बढ़ी है। माना जा रहा है की उनके लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले ही उनसे दूर हुए हैं और यही वजह रही की उनके यहां होली मिलन को चुनावी रणनीति में बदलने कोई प्रयास नहीं हुआ।
कांग्रेस के संभावित दावेदारों के घर होली मिलन में जुटे विधानसभा के सभी वर्गों के लोग
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर अशोक जायसवाल के घर होली मिलन में जहां बैकुंठपुर विधानसभा के सभी वर्गों के लोग जुटे वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी के यहां भी सभी वर्गों के लोग जुटे। कर्मचारी, राजनीतिज्ञ किसान सहित सामाजिक नेतृत्व करने वाले विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति में होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ वहीं सभी ने होली के रंगों के साथ नेताओं को बधाई भी दी।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply