अंबिकापुर@शराब के नशे में धुत पिता ने बेटे के पेट में मारा चाकू

Share


अंबिकापुर,10 मार्च 2023 (घटती-घटना)। होली के दिन मटन फेंक देने की बात को लेकर हुए विवाद पर पिता ने अपने पुत्र के पेट में चाकू मार दिया। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू से 6 इंच गहरा जख्म बन गया था। चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन करना पड़ा। ऑपरेशन तीन घंटे तक चली। जख्म रक्त नली तक पहुंच चुका था।
जानकारी के अनुसार बरनराम नगेशिया धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलमा का रहने वाला है। वह होली के दिन अपने दोस्तों के साथ घर में मटन बनाया था। दोपहर में घर के बाहर सभी लोग होली खेल रहे थे और डीजे की साउंड पर सभी नाच रहे थे। बरन राम भी दोस्तों के साथ होली खेल रहा था और नाच गा रहा था। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए दोस्तों के साथ घर के अंदर गया तो इसके पिता नशे में धूत थे और वह बना हुआ सारे मटन को फेंक दिया था। इसका विरोध करने पर पिता ने बेटे के पेट में चाकू कार दी। इससे बरन राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती करवाया। यहां सर्जन चिकित्सकों ने उसे तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक चला। जख्म लगभग 6 इंच गहरा था और रक्त नली तक पहुंच गया था।


Share

Check Also

सुकमा@ 4 नक्सलियों ने डाले हथियार

Share सुकमा,04 अप्रैल 2025 (ए)। सुकमा पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे …

Leave a Reply