अंबिकापुर@भारतीय जनता पार्टी छाीसगढ़ प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर आज अंबिकापुर में

Share


अंबिकापुर,02 मार्च 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी छाीसगढ़ प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को सरगुजा पहुंचेंगे। ओम प्रकाश माथुर के स्वागत और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि 3 मार्च दिन शुक्रवार को प्रातः 8 कोरबा से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे प्रातः 10 बजे उदयपुर पहुंचेंगे जहां उदयपुर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा, 10ः15 बजे लखनपुर और कुन्नी मंडल, 10ः30 बजे अंबिकापुर ग्रामीण और दरिमा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा, 11 बजे बिलासपुर चौक पर भाजपा जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, 11ः15 बजे अस्पताल चौक पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा स्वागत, 11ः30 बजे जय स्तंभ चौक पर व्यापार प्रकोष्ठ व्यवसाय प्रकोष्ठ और आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, 11ः45 बजे महामाया चौक पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा चिकित्सा प्रकोष्ठ पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, 11ः50 बजे संगम चौक पर किसान मोर्चा और स्वच्छता प्रकल्प की टीम द्वारा स्वागत, 12 बजे घड़ी चौक पर महिला मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ, आरटीआई प्रकोष्ठ की टीम द्वारा स्वागत एवं 12ः15 बजे गांधी चौक पर नगर भाजपा मंडल, पार्षद दल और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आगे उन्होंने बताया कि छाीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव का भी आगमन हो रहा है और वे 12ः30 बजे पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, दोपहर 1 बजे सरगुजा संभाग के अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे तथा 3 बजे प्रेसवार्ता को संबोधन पश्चात 3ः30 बजे भाजपा सरगुजा जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply