अंबिकापुर,@घरेलू विवाद पर नाराज पति ने टांगी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Share


अंबिकापुर,02 मार्च 2023 (घटती-घटना)। घरेलू विवाद पर नाराज पति ने पत्नी को टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार अमृत एक्का लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिरकेला पोटेखार का रहने वाला है। 28 फरवरी को पत्नी अलिशा एक्का को सजी बनाने को बोला था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया तो पत्नी सजी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और अचेत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद उसे घायल अवस्था में बरामदे में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर पूरी रात घायल अवस्था में पड़े रहने से महिला की मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन आरोपी ने घटना की जानकारी कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का को दी। इसके बाद शोभन एक्का ने मामले की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अमृत एक्का को गिरफ्तार जेल दाखिल कर दिया है। थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवगान, चौकी प्रभारी कुन्नी सउनि राजेश्वर महत प्रधान आरक्षक सुरजीत कौरी, महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की आरक्षक घनश्याम देवागंन, आनन्द गुप्ता शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply