कुसमी,27 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। लाक मुख्यालय के दुर्गा चौक में विगत 09 फरवरी 2023 से चल रहे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के द्वारा 9 सुत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन का समर्थन देने के लिए अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा धरना स्थल पहुंचे,जहाँ राम लखन ने कार्यकर्ता सहायिका बहनों के 9 सूत्री मांगों को समर्थन करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओ ने हाथ मे गंगाजल लेकर कसम खाते हुए आंगनबाड़ी बहनों को नियमित करने एवं उनका वेतनमान बढ़ाने की वादा किया था,और इन्ही सब वादों के बलबूते पर कांग्रेस साा पर बैठी है लेकिन अब कांग्रेस की सरकार आज उन वादों को भूल गई है, जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ेगा कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं बहनों की हड़ताल को सुखनंदन किसान और जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी संबोधित किया गया और कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने हेतु सभी को संकल्प लेने को कहा गया, धरना समर्थन कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महामंत्री बालेश्वर राम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मंडल के मंत्री जगन्नाथ मंडल के मंत्री पारस पाल सहित अन्य कार्यकर्ता गण शामिल रहे।
