रायपुर@आरएसएस और भाजपा का देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा

Share


आज देश और कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा हुआ समय
रायपुर, 25 फरवरी 2023 (ए)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए आज केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने अंग्रेजी में भाषण देते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार करने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा का देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्ज़ा है और केंद्र सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में देश को अच्छी सरकार दी गई थी। आज देश और कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा हुआ समय है। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। मोदी सरकार उद्योगपतियों का साथ दे रही है।सोनिया गांधी ने अपने भाषण के दौरान अपनी बढ़ती उम्र का उल्लेख करते हुए पार्टी के युवा नेताओं को शुभकामना दी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक भविष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी पारी समाप्त हो सकती है।
कांग्रेस नीत गठबंधन यूपीए की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि 2004 और 2009 में कांग्रेस की विजय के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. महमोहन सिंह के नेतृत्व ने उन्हें संतुष्टि दी है। इससे अधिक खुशी की बात यह है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हुई, जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए अहम पड़ाव है। सोनिया गांधी के संबोधन के पहले पूर्व मंच से एक वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके करियर और उपलब्धियों को दिखाया गया।
महाअधिवेशन में बोली सोनिया गांधी,राजनीति से मेरा रिटायरमेंट का समय आ गया है
रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के दूसरे दिन पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा- भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।
25 वर्षो में मेरा बहुत कुछ रहा बुरा अनुभव
सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।
2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता जरूरी
इधर, पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा। विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट से बचना चाहिए। इस तरह का निर्णय उल्टे भाजपा को ही मजबूत करता है।
देश मे नफ रत का माहौलःखड़गे
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का ष्ठहृ्र गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply