Breaking News

अंबिकापुर,@आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का हड़ताल पिछले एक महीने से जारी

Share


अंबिकापुर, 23 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल का एक माह से ऊपर हो चुका है। पर आंदोलकारी आंबा कार्यकर्ता व साहिका अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। कई बार रैली निकाल कर प्रदर्शन भी कर चुका हैं पर सरकार इनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहियकाओं भी वापस लौटने को तैयार नहीं है। इनका आंदोलन अब धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। गुरुवार को एसबीआई के कलेक्टोरेट शाखा के सामने हड़ताल पर बैठे आंबा कार्यकर्ता- सहायिकाओं ने गीत संगीत के माध्यम से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंबा कार्यकर्ता- सहायिकाओं अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले भर के 2460 आंबनबाड़ी केन्द्रों में ताला लटका है। वहीं महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि आंदोलनकारी आंबा कार्यकर्ता- सहायिकाओं से कई बार बातचीत की गई पर ये मनने को तैयार नहीं हैं। विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में समूह व सुपरवाइजरों द्वारा लाभार्थियों को रेडी टू ईट का वितरण किया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!