Breaking News

कोरबा,@भारतीय जनता पार्टी 17 फरवरी को नक्सलियों द्वारा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में करेगी चक्का जाम

Share


कोरबा,16 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश में बस्तर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की नक्सलियों के द्वारा लगातार टारगेट किलिंग (हत्या) के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम करने का निर्णय लिया है ढ्ढ इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहढ्ढ के नक्सलियों के विरुद्ध कांग्रेस की भूपेश सरकार कार्यवाही करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है जिससे लग रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर साजिशन हत्या करवाई जा रही है। जिसके विरोध में प्रदेश स्तर पर उच्च पदाधिकारियों के नेतृत्व में दिनांक 17 फरवरी 2023 को समय दोपहर 1ः30 बजे से 4ः00 बजे तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर इसका विरोध जताया जाएगा । इस हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में निम्न स्थानों पर चक्का जाम किया जाना तय किया गया है । कोरबा विधानसभा -1. राजमाता सिंधिया चौक दर्री (दर्री व बालको मंडल द्वारा) 2. गौ माता चौक कोरबा में ( कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल द्वारा) कटघोरा विधानसभा – 1.जेंजरा बाईपास चौक कटघोरा(कटघोरा, बांकी मोंगरा व पोड़ी उपरोड़ा मंडल द्वारा) 2. सराई सिंगार चौक हरदी बाजार में( हरदीबाजार, दीपका व भिलाई बाजार मंडल द्वारा) पाली तानाखार विधानसभा -1. डूमरकछार चौक (कोसाबाड़ी के पास पाली व चैतमा मंडल द्वारा) 2. चोटिया चौक (चोटिया व पसान मंडल द्वारा) रामपुर विधानसभा में -(1. उरगा चौक (रामपुर के सभी पांचों मंडल द्वारा) उपरोक्त सभी जगहों पर चक्का जाम किया जाना है ।


Share

Check Also

बलरामपुर@पीएम जनमन के तहत लाभान्वित हो रहे है΄ पीवीटीजी जनजातिय समुदायबुनियादी सुविधाए΄ पहु΄च रही घर-घर तक

Share बलरामपुर,11 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रधानम΄त्री जनमन योजना के अ΄तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के …

Leave a Reply