अंबिकापुर@प्रदेश की कांग्रेस सरकार में गरीब परिवार रह गए पीएम आवास से वंचित

Share


अंबिकापुर,14 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत आज उदयपुर मंडल के केदमा शक्ति केंद्र के मतरिंगा ग्राम पंचायत में भाजपा मंडल सह प्रभारी एवं भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे तथा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों के फॉर्म भरे गए जिनको भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में आवास स्वीकृत नहीं किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रूपेश दुबे ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार अभियान भारतीय जनता पार्टी ने उन गरीब हितग्राहियों के लिए चलाया है जिनको प्रदेश की भूपेश सरकार ने अब तक आवास नहीं दिया, मोदी सरकार का सपना था कि 2022 तक देश में सभी गरीबों पक्का मकान मिले लेकिन कांग्रेस के भूपेश सरकार ने छाीसगढ़ में सरकार बनते ही राज्यांश नहीं दे कर लाखों गरीबों के पक्के मकान बनने नहीं दिए, इस आवेदन पत्र के माध्यम से जनता यह मांग करती है उनकी आवास तत्काल स्वीकृत की जाए अन्यथा बृहद विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि गरीबों का छत छीन कर भूपेश सरकार ने छाीसगढ़ की जनता के साथ घोर अन्याय किया है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में उनको भुगतना पड़ेगा, गरीब जनता चिंता ना करे, भाजपा की सरकार छाीसगढ़ में बनते ही मोदी जी के सपनों के अनुरूप सभी को पक्का मकान मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री चंद्र बसु यादव ने किया। इस अवसर पर मंडल मीडिया प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी, मंडल मंत्री संतोष मझवार, सरपंच गड़ा राम, टेटकु राम , संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply