रायपुर,@राष्ट्रीय स्तर पर राज्यपालों का हुआ तबादला

Share


विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल
अनुसुइया उइके का मणिपुर,रमेश बैस बने महाराष्ट्र के राज्यपाल
रायपुर,12 फ रवरी 2023(ए)। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वहीं मौजूदा राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर की राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए है। वहीं, पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
बजाज ने रमेश बैस को महाराष्ट्र तथा हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई दी है
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किये जाने तथा आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह प्रति आभार प्रकट किया।
बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ढ़ के नये राज्यपाल नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएँ
अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। हरिचंदन पड़ोसी राज्य ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये राज्यपाल की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा – मैं छत्तीसगढ़ की ओर से हमारे नये संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।
बता दें कि अनुसुईया उइके को सरकार ने 16 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्ति किया था। उन्होंने 17 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। ठीक एक महीने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार ने काम शुरू किया था। मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कराया था। अब जब नवम्बर में विधानसभा का फिर से चुनाव होने जा रहा है, अनुसूईया उइके को यहां से हटाकर मणिपुर भेज दिया गया है।
राज्यपाल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात,
मणिपुर का राज्यपाल बनाये जाने पर दी बधाई
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में राज्यपाल का संवैधानिक प्रमुख के रूप उनके सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply