बैकुण्ठपुर@क्या चुनावी वर्ष में स्थानीय विधायक का जन्मदिवस समर्थक मनाएंगे ऐतिहासिक तरीके से?

Share

13 फरवरी को कुमार साहब की जन्म जयंती अवसर  पर दिखेगा शक्ति प्रदर्शन
क्या स्थानीय विधायक के जन्मदिन पर 12 फरवरी को भी होगा शक्ति प्रदर्शन?
स्वर्गीय कोरिया कुमार की जयंती पर भीड़ जुटने की उम्मीद
क्या बैकुंठपुर विधायक के जन्मदिवस पर भी जुटेगी अपार भीड़?
स्थानीय विधायक के जन्मदिन पर ही उनके पति व बच्चों से हुई थी क्षेत्रवासियों की मुलाकात इस बार स्थिति अलग
स्व.रामचंद्र सिंहदेव की जन्म जयंती अवसर पर पंचायत सचिवों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी,सूत्र
किफायत तथा सादगी की प्रतिमूर्ति रहे स्व कुमार साहब की जन्म जयंती पर आयोजन पर उठ रहे सवाल
जीते जी स्व रामचंद्र सिंहदेव ने अनावश्यक खर्चों से बनाए रखा रहा हमेशा परहेज
प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री रहते हुए कभी स्व कुमार साहब ने नहीं किया था कोई दिखावा वाला आयोजन

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 11 फरवरी  2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में 13 फरवरी को प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री बैकुंठपुर के पूर्व विधायक एवम साथ ही कोरिया कुमार के नाम से प्रसिद्ध स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव का जन्म जयंती मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया स्वयं बैकुंठपुर पहुंच रहें हैं और वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे ऐसी तैयारी चल रही है। चुनावी वर्ष में यह आयोजन क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए किया जा रहा है ऐसा माना जा रहा है।क्षेत्र के मतदाता जो क्षेत्रीय विधायक से लगातार दूर होते चले गए हैं और पार्टी वह कर्मठ कार्यकर्ता जो पार्टी खासकर विधायक की कार्यप्रणाली से एवम अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहें हैं उन्हें स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल कराकर उन्हें मनाने की यह जुगत है ऐसा भी माना जा रहा है। 13 फरवरी की तैयारी बड़े जोर से जारी है और तैयारी में सरकारी तंत्र का भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है।
बता दें की बैकुंठपुर विधायक के लिए यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अंतिम आयोजन होगा जब वह अपने लिए क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी वर्ष के अंतिम समय में रूबरू होंगीं और वह भी आमने सामने जहां प्रदेश के मुखिया भी उपस्थित होंगे और सभी को मानने की कोशिश होगी।
विधायक अंबिका सिंहदेव की जीवन पर एक नजर
कोरिया जिले में स्थित बैकुंठपुर विधानसभा की विधायक अंबिका सिंहदेव का जन्म 12 फरवरी 1968 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम महेंद्र प्रताप सिंहदेव है उन्होंने बीकॉम की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। विधायक बनने से पहले इसी क्षेत्र में उनका कंसलटेंसी का व्यवसाय था। जिसे वह पति के साथ सम्हालती थीं। वह कोरिया जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 बैकुंठपुर से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गई है। अंबिका सिंहदेव अपने तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उनके पिता महेंद्र प्रताप सिंहदेव कोरिया नरेश डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव के बड़े भाई थे। रामचंद्र सिंहदेव बैकुंठपुर से 6 बार विधायक चुने गए थे। मध्यप्रदेश शासनकाल में वे सन 1967 में पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में एक साथ 16 विभागों के कैबिनेट मंत्री का पद संभाला था। छतीसगढ़ बनने के बाद वह प्रदेश के पहले वित्त मंत्री रहे थे। वे ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध थे, उनकी कोई संतान नहीं थी, लिहाजा उनकी राजनीतिक विरासत को उनके बड़े भाई की सबसे बड़ी बिटिया संभाल रही हैं। अपनी स्कूल की पढ़ाई अंबिका सिंहदेव ने कोलकाता से की, बीकॉम की डिग्री भी वहीं से ली। उन्होंने एनआरआई अमिताभ घोष से 20 अप्रैल 1996 को शादी किया। उनके पति बिजनेसमैन है उनके दो बेटे आर्यमन और अनिरुद्ध घोष है। उनका पूरा परिवार यूके में ही रहता है। वह अकेली वापस आकर छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर व अपने विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर में रहती है। उनका निवास कोरिया जिले में रामानुज विलास पैलेस बैकुंठपुर में है। तो वहीं राजधानी रायपुर में ई1/30, सेक्टर-17 अटल नगर में नवा रायपुर में है। कोरिया जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 बैकुंठपुर अनारक्षित सीट है। यहां से 2013 में भैयालाल राजवाड़े भाजपा से विधायक चुने गए थे। और श्रम मंत्री की कुर्सी संभाल रहे थे। 2018 के चुनाव में उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कोरिया नरेश रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी अंबिका सिंहदेव को मैदान में उतारा गया था यहां कुल मतदाता 159656 हैं। विधानसभा चुनाव में कुल 81.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। अंबिका सिंहदेव को जहां 48885 वोट मिले थे तो वही उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भैयालाल राजवाड़े को 43546 वोट मिले थे।
2020 में उन्हें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व ग्रामोद्योग विभाग का संसदीय सचिव बनाया गया
2020 में उन्हें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व ग्रामोद्योग विभाग का संसदीय सचिव बनाया गया था। 2019-20 में उन्हें सदस्य याचिका समिति, महिला एवं बालको के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा चुना गया था। 2020-21 में उन्हें फिर से छत्तीसगढ़ विधानसभा के महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति का सदस्य चुना गया। अंबिका सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र में एसईसीएल मुख्यालय है। उनके विधानसभा में नौकरी पेशा लोगों की अधिकता है। यहां पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाना, रोजगार उपलब्ध करवाना, चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में हैं।
सरकारी तंत्र के भरोसे है आने वाली संख्या की जिम्मेदारी
13 फरवरी को स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव के जन्म जयंती अवसर पर होने वाले आयोजन में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सरकारी तंत्र को निभानी है। सूत्रों की माने तो पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी मिल चुकी है क्योंकि स्वस्फूर्त संख्या आने की संभावना बिलकुल नहीं है और न ही विधायक की लोकप्रियता ही इतनी है की लोग स्वयं से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इसलिए ग्राम पंचायत सचिव इसके लिए जिम्मेदार बना दिए गए हैं जो अपने अपने ग्राम से संख्या लेकर कार्यक्रम में पहुंचेंगे और कार्यक्रम में सफल बनाने की कोशिश करेंगे।
12 फरवरी को बैकुंठपुर विधायक का भी जन्मदिवस,क्या समर्थक मनाएंगे जन्मदिवस
12 फरवरी को बैकुंठपुर विधायक का भी जन्मदिवस है और 13 फरवरी को स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव का जन्मदिवस है अब देखना यह है की क्या समर्थक विधायक का जन्मदिवस 12 फरवरी को मानते हैं या इस बार स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव के जन्म जयंती मनाए जाने के कारण वह विधायक का जन्मदिवस उस उत्साह से नहीं मनाएंगे और ज्यादा समय स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव के जन्म जयंती की तैयारियों में लगाते हैं।
आयोजन एक तरह का शक्ति प्रदर्शन,चुनावी वर्ष में सभी को एक साथ साधने की जुगत
स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव के जन्म जयंती अवसर पर आयोजित होने जा रहे आयोजन को चुनावी वर्ष में शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है और माना जा रहा है की इसी आयोजन के माध्यम से बैकुंठपुर विधायक सभी को एकसाथ साधने की कोशिश करेंगी जिसमे क्षेत्र की जनता और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैकुंठपुर विधायक के लिए यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है की उनसे नाराज लोगों की संख्या पार्टी में भी ज्यादा है वहीं क्षेत्र की जनता भी उनसे दूर ही है जो स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव के नाम से उनसे सहुनुभूति रखे यह विधायक का प्रयास है।
आयोजन के माध्यम से चुनावी दावेदारी भी साबित करेंगी बैकुंठपुर विधायक
इसी आयोजन के माध्यम से बैकुंठपुर विधायक अपनी चुनावी दावेदारी भी प्रस्तुत करेंगी। बैकुंठपुर विधायक जो लगातार क्षेत्र की जनता से दूर होती चली गईं हैं और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता भी घटी है और उनके टिकट पर भी सवाल खड़ा होता चला गया है की उन्हे टिकट मिलेगा भी की नहीं यह माना जा रहा है की इसी आयोजन और इसकी सफलता उपरांत ही विधायक की दावेदारी भी पुख्ता होगी और इसकी सफलता उनके इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि प्रदेश के मुखिया भी इस दौरान आयोजन में मौजूद रहेंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply