बैकुण्ठपुर 11 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। नेहरू युवा केंद्र बैकुंठपुर कोरिया द्वारा शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज सलका बैकुंठपुर में ग्रामीण युवाओं के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 8 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक कराया गया। कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागीयो जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रो से 20 महिला मंडल सदस्य एवं 20 युवा मंडल सदस्यो ने भाग लिया 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मूल्य उद्देश्य युवाओं में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक और बौद्धिक बदलाव लाना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माला अर्पण कर किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों को बुके व बैच लगाकर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का प्रथम दिवस जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण में आए अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। प्रथम सेशन में सत्य प्रकाश गुप्ता गायत्री परिवार के द्वारा नशा मुक्ति पर सेशन लिया गया। दूसरा सेशन मैं प्रवीण सिंह के द्वारा लिया गया। तीसरा सेशन आशीष कुमार गुप्ता के द्वारा बाल संरक्षण पर सेशन लिया गया। चौथा सेशन सुश्री अलीशा शेख के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का दूसरा दिवस प्रथम सेशन वैद्य अरुण शुक्ला के द्वारा फिटनेस योगा का सेशन लिया गया। दूसरा सेशन डॉ.आर.एन. कश्यप प्राचार्य शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर के द्वारा व्यक्तिगत एवं कौशल विकास के विषय पर सेशन लिया गया। तीसरा सेशन युगल किशोर प्रसाद के द्वारा डिजिटल बैंकिंग के विषय पर लिया गया। चौथा सेशन डॉक्टर महेश मिश्रा के द्वारा विविध कानूनी पहलुओं पर जानकारी विषय पर सेशन लिया गया। जिसके पश्चात प्रतिभागियों को कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कराया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर वी.एन.गुप्ता के द्वारा कृषि डेयरी एवं तकनीकी विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। पांचवा सेशन सुश्री अलीशा शेख के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का तृतीय दिवस में प्रथम सेशन पीटीआई सुश्री संजू ठाकुर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय रनई के द्वारा योगा का सेशन लिया गया। दूसरा सेशन एस .के .रूप एडिटर समय क्रांति के द्वारा लिया गया। तीसरा सेशन बबलू शर्मा कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशामक अधिकारी के द्वारा आपदा प्रबंधन के विषय पर लिया गया एवं आपदा से कैसे खुद को बचाया जाए इसकी जानकारी दी गई। चौथा सेशन डॉक्टर रामकिंकर पांडे प्राचार्य शासकीय लाहिडी महाविद्यालय चिरमिरी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर सेशन लिया गया। जिसके बाद कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं समापन में नेहरू युवा केंद्र कोरिया के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राहुल गोस्वामी व एमटीएस राजीव साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र कोरिया के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुश्री प्रियंका राजवाड़े, प्रज्ञा शिवहरे, चंद्र केश्वर, हरिओम साहू,सीता सिंह, फूल कुंवर, अंकिता सिंह, गौसिया, प्रिंस कुमार सिंह, बालसिंह, रमेश, कौशल साहू, इशिता केशरवानी, कुंदन, हरिओम, मनीष, राहुल साथ समस्त युवा मंडल अध्यक्ष सदस्य उपस्थित रहे।
