Breaking News

अम्बिकापुर@महोत्सव में नामी कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा

Share

दंगल, पतंग उत्सव एवं तीरंदाजी का होगा रोमांच
अम्बिकापुर,10 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। 14 से 16 फरवरी 2023 तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड, छॉलीवुड एवं भोजपुरी के नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता, पतंग उत्सव, तीरंदाजी एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच भी रहेगा।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पर 14 फरवरी 2023 को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, छाीसगढ़ी गायक पद्मश्री अनुज शर्मा, सुमेधा करमहे, मान्या नारंग, छाीसगढी¸ लोक गायक नितिन दुबे, संजय सुरिला की प्रस्तुति होगी। 15 फरवरी को भोजपुरी गायक पवन सिंह, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो, इंडियन कॉमेडियन सुनिल पाल, छाीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू, जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा तथा 16 फरवरी को वॉलीवुड सिंगर दलेर मेंहदी, छाीसगढ़ी गायिका अलका चन्द्राकर, जसगीत गायक दिलीप षडं¸गी, रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख, सूफी गायक नासिर एवं निन्दर, छाीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चन्दा महोत्सव में रंग जमाएंगे। इसके साथ ही फूड जोन, करमा-शैला, सामूहिक विवाह, विभागीय स्टॉल, मेला शॉप, मेला, कटपुतली डांस, डांस स्टेज, स्कूल बच्चों का डांस, कत्थक डांस, तिबती डांस, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!