Breaking News

बैकुण्ठपुर@डीएवी पब्लिक स्कूल पाण्डवपारा में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सीनियर छात्र/छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

Share


मेजबान छात्रों ने विद्यालय के तोरण द्वार पर अपने सीनियरों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

बैकुण्ठपुर,07 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल पाण्डवपारा में प्रति वर्षा के अनुसार इस वर्ष भी विद्यालयीन ग्यारहवीं के बच्चों ने सीनियर वर्ग के छात्र/छात्राओं का सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। इसमें विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुए। मेजबान छात्र/छात्राओं ने विद्यालय के तोरण द्वार पर अपने सीनियरों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्नेहिल स्वागत किए।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रार्थना सभा में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य द्वय मुकेष चन्द्र षास्त्री व वेद प्रकाश आर्य ने ऋग्वेद की ऋचाओं का सस्वर वाचन कर वैदिक मंत्रोच्चार से हवन कराया। विद्यालयीन शिक्षकों ने 12वीं के बच्चों को पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किए। विदाई की अगली श्रृंखला में संस्था प्रमुख पंकज भारती व अन्य वरिष्ठ षिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित व केक काटकर शुभांरभ किया। संस्था प्रमुख पंकज भारती ने विदाई के क्षण में बच्चों को 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। उन्होंने कहा कि हम सब को डीएवियन होने पर गर्व होना चाहिए। जिसकी पूरे देश में 900 से अधिक स्कूल, कॉलेज संचालित है। यह गैर शासकीय सबसे बड़ा बैनर है। यह संस्था वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप स्वस्थ युवा पीढ़ी तैयार करने में अधिक प्रयासरत है। आये जीवन की चुनौतियों को कठिन परिश्रम, लगन व सूझ बूझसे धैर्यपूर्वक सुलझा सकेंगे। प्राचार्य के अलावा शिक्षक नारायण अग्रवाल, संतोष कटकवार, शंकर कुमार शाह ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के मध्य में श्रीमती केया बोस ने भजन एवं श्री कंचन कुमार स्वांसी ने भावपूर्ण विदाईगीत प्रस्तुत किए। सीनियर छात्र/छात्राओं में श्रेष्ठा दास आशुतोश कुशुवाहा, श्रीया शुक्ला व अन्य बच्चों ने विद्यालय में बिताए लम्बे समय की यादों को तुकबंदियों में साझा किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें वैष्णवी स्वांसी, नीतिश कुमार सिंह व ओम कुमार सिंह विजेता रहे। कार्यक्रम की पूरी तैयारी शिक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह व प्रताप केशरी पति के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष सहभागियों के प्रति हृदय की गहराई से हमेशा सघनतर सहयोग की अपेक्षा के साथ आभार ज्ञापित किए। सफल संचालन छात्रा त्रय सुकांक्षा पटेल, आस्था साहू व वैषाली गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालयीन शिक्षकगण, 11 वीं व 12 वीं के छात्र/छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। अनुशासन व्यवस्था में शिक्षक यशोदा नंदन सिंह व श्री सत्यप्रकाष सिंह का विषेष योगदान रहा।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!