सूरजपुर@कलेक्टर दफ्तर में दूर-दराज से आ रहे,मजदूर,किसान सहित अन्य फरियादियों के लिए लगाएं गेट,आम जन को हो रहा परेशानी,सरकार आपके द्वार को जिले अफसर लगा रहे पलीता

Share

आम जन ने कहा अफसर भूल गए है ये प्रजातंत्र है

– ओंकार पाण्डेय –
सूरजपुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के 90 विधानसभा के गाँव गांव में जाकर जनता से संवाद कर रहे है। जनता की हाल खबर उनके बीच जाकर ले रहे है। वहीं सूरजपुर जिले के कलेक्टर जनता से दूर होती दिख रही है। संयुक्त कलेक्ट्रेड बिल्डिंग के कलेक्टर दफ्तर में आम जन को आने जाने के लिए धारा 144 की माफिक पुलिस जवान लगा दिया गया है तो वहीँ एक गेट को वीआईपी बताकर बन्द कर दिया है। एक मुख्य गेट से आम जन अपनी समस्याओं को कलेक्टर तक दे पाते उससे पूर्व ही बरामदा में दोनो ओर अस्थाई गेट लगा दिया गया है। अब आम जन को घण्टो इंतजार करना पड़ेगा उनको सँयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर से भेंट करने के लिए दूर दराज से आये मजदूरों,किसानों सहित अन्य फरियादियों को परेशानी का सामान करना पड़ेगा। जिससे सरकार आपके द्वार की मंशा को जिले के अफसर विफल करते नजर आ रहे है। जबकि कोरोना की भयावहता के दौरान भी इतनी बंदिशे नही थी तब भी आम लोग बेधड़क आना जना करते रहे लेकिन ठीक विपरीत आज के सामान्य दिनों में अब तो दूरी बढ़ती जा रही है।
जनता नाराज….
राजनीतिक पार्टियों के नेताओ ने भी इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को कलेक्टर से शिकायत देने आए ग्रामीणों ने बताया कि प्रजातन्त्र है। आम जनता के टैक्स के पैसे से शासकीय दफ्तर चलता है। जनता को सुविधाएं उपलध कराने के लिए अफसरों की नियुक्ति की गई है। उन्हें मोटी रकम तनख्वाह से लेकर तमाम सुविधाएं उपलध कराया जाता है। किन्तु जनता के सेवक आज अपने आप को राजा की तरह देख रहे है। सूरजपुर के अफसर जनता से दूरी बनाने का कार्य कर रहे है। जिससे आम जन हलाकान परेशान है।
मुख्यमंत्री से करूँगा शिकायत
इस संबंध में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मरावी ने कहा कि आप के माध्यम से मुझे जानकारी मिला है और यह गलत है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा कर कार्रवाई के लिए बात करूंगा मैं रायपुर में ही हूं।
नो कमेंट्स
इस संबंध जब सूरजपुर कलेक्टर से फ़ोन के माध्यम से चर्चा किया गया उन्होंने बताया कि मैं इस संबंध में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं।
पारस नाथ राजवाड़े,
विधायक भटगांव विधानसभा ( संसदीय सचिव) ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप जनता से मिलना चाहिए उसी के लिए बैठाया गया है जनता के लिए काम तो करना पड़ेगा मुझे आप के माध्यम से जानकारी मिल रहा है मेरी माता जी का स्वर्गवास हो गया था तो मैं काफी दिन से कलेक्ट्रेट जा नहीं पाया हूं। मैं कलेक्ट्रेड जाकर देखूंगा, लोगों को किसी भी प्रकार का दिक्कत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्र के माध्यम से करूंगा शिकायत
संबंध में असंगठित इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज गुप्ता ने कहा आपके माध्यम से जानकारी मिला है
कलेक्टर जो जिले का मुखिया होता है जिससे आम आदमी, मजदूर, असहाय जैसे लोग उम्मीद बनाये रखते हैं और फरियाद लेकर पहुंचते है।उनको इस तरह का कृत्य शोभा नही देता अपनी ओहदा का इस तरह दुरपयोग अच्छी बात नही है मैं मुख्यमंत्री व मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराऊंगा।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply