Share

व सहायिकाओं के हड़ताल से आंगनबाड़ी बन्द
सूरजपुर,04 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर है। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका जुझारू संघ के बैनर तले रंगमंच मैदान में आवाज बुलंद कर रहीं है।इस बार वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का कहना है कि वर्तमान स्थिति में उनका घर चलाना अत्यत ही मुश्किल हो गया है हमारी समस्याओं और आवश्यकताओं को विगत चार वर्षों से विभिन्न माध्यमों से आप तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। लेकिन अब तक कोई सार्थक हल नहीं हो पाया है।उनकी मांगे है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किये जाने तक जन पत्र में घोषित कलेक्टर दर पर वेतन तत्काल दिया जाय।आगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर एक कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर शतप्रतिशत पदोन्नति दिया जाय एवं विभागीय सेवा भर्ती नियम: में संशोधन किया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राइमरी स्कूलों में प्रायमरी शिक्षक का दर्जा एवं वेतन दिया , मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी बनाने एवं फ्रेश कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर समाहित किया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इलाख रुपये एवं सहायिकाओं को 3 लाख रुपये रिटायरमेंट के बाद एक मुश्त राशि दिया जाय और मासिक पैशन, येच्यूटी, वा समूह बीमा योजना लागू किया जाय। प्रदेश स्तार में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाय और पोषण ट्रैक और अन्य कार्य के लिये जब तक मोबाईल, नेट चार्ज नहीं दिया जाता, तब तक मोबाईल पे कार्य का दबाव न दिया जाए।आंदोलन में सरिता पाठक, पार्वती यादव,पदमावती साहू,पिंकी ठाकुर,रुक्मणी सज्जन, कल्पना, हेमा भारती,सुचित्रा मानिकपुरी, गजेंद्र झा आदि सक्रिय योगदान है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply