कोरबा@पु.स.केंद्र सर्वमंगला पुलिस ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Share

कोरबा,31 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। दिनांक 29.01.2023 को प्रार्थीया पु.स.केंद्र. सर्वमंगला थाना कुसमुंडा उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की को प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बरमपुर बस्ती पुसकेंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर पु.स.केंद्र. सर्वमंगला में आरोपी प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बरमपुर बस्ती पु.स.केंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 376 भादवि. कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुडि़या को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक 120 लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, 239 सिल्वेस्टर मिंज, आरक्षक 95 दुर्गेश जनसेना, 433 गोवर्धन टाइगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply