अंबिकापुर@खेलो इंडिया के लिए बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी भगत का चयन

Share


अंबिकापुर,30 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की प्रशिक्षित खिलाड़ी साक्षी भगत का छाीसगढ़ खेलो इंडिया बास्केटबॉल टीम के लिए चयन हुआ है। छाीसगढ़ से खेलो इंडिया बास्केटबाल टीम के सदस्यों में खिलाड़ी में साक्षी भगत और टीम मैनेजर में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह चुने गए हैं, जो मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 में सम्मिलित होंगे। इनके चयन पर संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बधाई दी और सरगुजा जिला के लिए बड़ी उपलçध बताया। इस उपलçध पर सरगुजा के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मेहनत और लगन के बदोलत अम्बिकापूर शहर यह उपलçध मिला है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया प्रोग्राम में किसी भी खिलाड़ी का खेलना ही सबसे बड़ी उपलçध है। सरगुजा जिला से 2018 खेलो इंडिया का पहला मशाल मैनपाट की सुलोचना तिग्गा ने जलाया तब से लेकर सरगुजा जिला में एक मात्र बास्केटबॉल खेल से कई बालिका खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया युथ गेम्स में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपए दिए जायेंगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा। यह विाीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षों तक प्रदान की जाएगी।
खेलो इंडिया युथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तब भोपाल में होना है। इसमें देश छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश के आठ शहरों के अलावा दिल्ली में इन इवेंट होंगे। 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। वहीं, समापन समारोह 11 फरवरी को भोपाल में ही होगा। मध्यप्रदेश के भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महेश्वर, मंडला और उज्जैन में खेलों के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया युथ गेम्स में कुल 29 अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से एक खेल ट्रैक-साइक्लिंग का आयोजन दिल्ली में होगा। भोपाल को सबसे ज्यादा नौ खेलों की मेजबानी मिली है। दिल्ली के अलावा महेश्वर और बालाघाट ही दो ऐसे जगह हैं जिन्हें सिर्फ एक-एक खेलों की मेजबानी मिली है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply