महिला समूहों द्वारा किया गया आयोजन सराहनीय: श्रीवास्तव

Share


प्रतापपुर,@पहली बार मनाया महिला समूहों ने वार्षिकोत्सव
प्रतापपुर,27 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न पंचायतों की महिला स्वयं सहायता समूहों ने पहली बार अपनी स्थापना का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाने की शुरुआत अमनदोन पंचायत से की है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व कांग्रेस के संयुक्त जिला महामंत्री संजीव श्रीवास्तव व सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार जीशान खान थे
कार्यक्रम में प्रतापपुर जनपद अंतर्गत अमनदोन, खोरमा, सरहरी, मानी, रमगावां, चंदौरा, पहिया, मायापुर, करंजवार व अन्य गांवों को मिलाकर कुल 33 पंचायतों के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने विभिन्न सरगुजिहा गीतों पर पंचायत भवन के परिसर पर बने मंच पर नृत्य करते हुए अपनी प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न महिला समूहों ने पहली बार ऐसा सराहनीय आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि आज समूहों के माध्यम से महिलाएं रोजगार से संबंधित अनेक गतिविधियों का संचालन कर स्वावलंबी हो रही हैं कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाएं अपना परचम न लहरा रही हों।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि संजीव श्रीवास्तव ने वाशिंग पाउडर बनाने वाले खोरमा के श्री साईं महिला समूह, साबुन बनाने वाले बैकोना के महान नदी महिला समूह व अमनदोन के ट्राइबल मार्ट महिला समूह को अपने पास से पुरस्कार स्वरूप एक एक हजार नगद प्रदान किए। इस दौरान कार्यक्रम में समूहों की देखरेख करने वाले पीआरपी ललिता मिंज, जगमोहन सिंह, बलराम, अमनदोन के सचिव हरि प्रसाद कुशवाहा व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply