अंबिकापुर,@राजीव भवन में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Share


अंबिकापुर, 21 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोडो अभियान के क्रियान्वयन के संदर्भ में आज राजीव भवन में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक अभियान की जिला प्रभारी श्रीमति राजकुमारी मरावी की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ। आज की बैठक में सरगुजा जिला कांगेंस के सभी लॉक ईकाईयों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोडो अभियान में यात्रा का रुट चार्ट तैयार करने से लेकर बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन के लिये किये जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया। बैठक में इस अभियान के उद्देश्य की चर्चा करते हुए सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति राजकुमारी मरावी ने बताया कि यह कार्यक्रम राहुल गांधी के भारत जोडो अभियान का राजनितिक फॉलोअप है। भारत जोडो यात्रा के दौरान मोदी सरकार के कुशासन से तकलीफ झेलती देश की आम जनता के संदेश को घर-घर तक पहॅंुचाना है।
पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी का आम जन को लिखा पत्र एवं मोदी सरकार के विरुद्ध जारी आरोप-पत्र को प्रत्येक व्यक्ति तक पहॅुंचाया जायेगा। जिला कांगेंस अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने बैठक में जानकारी दी कि कार्यक्रम तीन स्तर पर होगा। प्रत्येक लॉक में बूध स्तर पर पदयात्रा कर लोगों से प्रत्यक्ष संपर्क किया जायेगा। जिला स्तार पर अधिवेशन होगा एवं राज्यस्तर पर रैलियां निकाली जायेंगी। 26 जनवरी से प्रारंभ होकर यह कार्यक्रम पूरे वर्ष भर चलेगा। जनसंपर्क के दौरान
लोगों को छाीसगढ राज्य सरकार की उपलçधयों की जानकारी भी दी जायेगी। पी0सी0सी0 उपाध्यक्ष ने बैठक में जानकारी दी कि पार्टी ने इस अभियान में पार्टी के छोटे से लेकर बडे कार्यकर्ताओं की सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से अभियान में शिमिल होना है। जो कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधी अभियान में अरुचि दिखायेगा या अनुपलध रहेगा उसकी नियमित रिपोर्ट पी0सी0सी0 को जायेगी। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी हाथ से हाथ जोडो यात्रा एवं जनसंपर्क में सभी की भागीदारी को लेकर गंभीर है। आज की बैठक में जिला कांगेंस के लॉकों अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जिनमें श्री हेमंत सिंन्हा, श्री विनय शर्मा, श्री अमित सिंहदेव, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री तिलक बेहरा, श्री बलराम यादव, श्रीमति वायुश्री सिंह अपनी लॅाक कांगे्रेस की टीम के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, मो0 इस्लाम, नुरुल अमीन सिद्धकी, सत्येन्द्र तिवारी,सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, शिवप्रसाद अग्रहरी, अनूप मेहता, पंकज शुक्ला, विकल झा पूर्णिमा सिंह, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, हीरो बडा, सावित्री देवी, श्रीमति शकीला श्रीमति नर्मला, सकुन्ती बाई, मालती सिंह,अनीमा केरकेट्टा, निर्मला देवी, बाबू सोनी, रोशन कन्नौजिया, अमित तिवारी, नितेश चैरसिया, चंद्रप्रकाश सिंह, काजू खान, बाबर खान, सोहेल अलि, संजय सिंह, सरजू साहू, निखिल विश्वकर्मा, ओनिमेश सिन्हा, विवेक कुमार सिंह,केदार यादव, विरेन्द्र पाठक, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायासवाल, विकास केशरी सहित काफी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
हाथ से हाथ जोडो अभियान में लॉक प्रभारियों की घोषणा
26 जनवरी से अगामी 2 माह तक चलने वाले हाथ से हाथ जोडो अभियान में लॉक स्तर के प्रभारियों के नाम की घोषणा हो गयी है। पी0सी0सी0 ने सभी लॉक अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अनुसार अम्बिकापुर शहर से श्री हेमंत सिन्हा, अम्बिकापुर ग्रामीण से श्री विनय शर्मा, मैनपाट श्री बलराम यादव, उदयपुर श्री राजनाथ सिंह,सीतापुर श्री तिलक बेहरा, लुंड्रा श्री युनुस अंसारी, धौरपुर श्री मार्तण्ड सिंह, दरिमा श्रीमति वायुश्री सिंह, लखनपुर श्री कृपाशंकर गुप्ता एवं बतौली श्री प्रदीप कुमार गुप्ता हाथ से हाथ जोडो अभियान के प्रभारी रहेंगें। सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति राजकुमार मरावी सरगुजा जिला की प्रभारी नियुक्त हुई है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply