नई दिल्ली@कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने महंगाई,बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Share


नई दिल्ली , 06 जनवरी 2023 (ए)।कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और उस पर चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने और सत्ता में आने के बाद उन शब्दों से मुकरने का आरोप लगाया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।
रैली में मौजूद लोगों में पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, के सी वेणुगोपाल, शक्तिसिंह गोहिल, किरण चौधरी और डी के शिवकुमार शामिल थे।
खड़गे ने कहा कि गांधी ने अब तक 3,000 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया है। पैदल मार्च शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा पहुंचा।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से जरूरी सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं।
45 वर्षों में, बेरोजगारी इतनी अधिक कभी नहीं थी। इंजीनियरिंग और चिकित्सा में डिग्री वाले शिक्षित युवाओं के पास नौकरी नहीं है, लेकिन (प्रधान मंत्री नरेंद्र) मोदीजी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाहजी उनके बारे में चिंतित नहीं हैं।
खड़गे ने भाजपा पर विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, उन्हें युवाओं, आर्थिक स्थिति या महंगाई की कोई चिंता नहीं है। उनके दिमाग में केवल चुनाव हैं।”
उन्होंने कहा कि गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कई राज्यों में सत्ता में आई, लेकिन भगवा पार्टी ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को गिराने के लिए कथित तौर पर हथकंडे अपनाए। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, “फिर वे कहते हैं कि वे लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।
वे भगवान का नाम लेते हैं और इस तरह के झूठ फैलाते हैं। यह झूठ की सरकार है। इसने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। क्या आपको वो नौकरियां मिलीं? इसने सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था। क्या आपको वह मिला। ?


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply